Thu 20-01-2022 20:37 PM
अबू धाबी, 20 जनवरी, 2022 (डब्ल्यूएएम) -- स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने घोषणा किया है कि इसने अत्याधुनिक परीक्षण उपकरणों का उपयोग करते हुए पिछले 24 घंटों में 504,831 अतिरिक्त कोविड-19 परीक्षण किए हैं। एक बयान में मंत्रालय ने कोरोनावायरस के मामलों का जल्द पता लगाने और आवश्यक उपचार करने के लिए देशव्यापी परीक्षण के दायरे को जारी रखने के अपने उद्देश्य पर जोर दिया। गहन परीक्षण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 3,014 नए कोरोनावायरस मामलों की घोषणा की, जिससे यूएई में कुल मामलों की संख्या 816,945 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति विभिन्न राष्ट्रीयताओं से हैं, और वे स्थिर स्थिति में हैं। साथ ही उनकी आवश्यक चिकित्सा की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की जटिलताओं की वजह से 4 लोगों के मरने की भी घोषणा की। इस तरह देश में कुल मौतों की संख्या 2,204 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और कोविड-19 मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसने समाज के सभी सदस्यों से स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सहयोग करने, निर्देशों का पालन करने और स्वास्थ्य व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 से अतिरिक्त 1,067 व्यक्तियों के पूरी तरह से स्वस्थ होने की बात कही। इस तरह स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 764,731 हो गई है। अनुवादः एस कुमार.
https://wam.ae/en/details/1395303013162