अब्दुल्ला बिन जायद व नीदरलैंड के विदेश मंत्री ने क्षेत्रीय घटनाक्रम की समीक्षा की
अबू धाबी, 22 अक्टूबर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री हैंके ब्रुइन्स स्लॉट के साथ मध्य पूर्व क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रम और नागरिकों को मानवीय व चिकित्सा सहायता की स्थायी डिलीवरी सुनिश्चित करने के प्रयासों पर चर्चा की।
फोन पर बाचतीच के दौरान दोनों शीर्ष राजनयिकों ने सभी नागरिकों को मौजूदा संकट के प्रभावों से बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों और तनाव कम करने के प्रयासों की भी समीक्षा की। उन्होंने मध्य पूर्व क्षेत्र में उग्रवाद, तनाव और बढ़ती हिंसा को समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और तनाव कम करने के मार्ग को प्राथमिकता देने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच मित्रता और रणनीतिक सहयोग के संबंधों को इस तरह से बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
बाचतीच के दौरान, उन्होंने पिछले साल सितंबर में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे की यूएई की यात्रा के नतीजे और सभी क्षेत्रों में विकास के व्यापक क्षितिज की ओर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका की समीक्षा की।
शेख अब्दुल्ला ने यूएई-डच संबंधों की पुष्टि करते हुए बताया कि यूएई दोनों देशों के बीच विशिष्ट संबंधों के महत्व और सभी मोर्चों पर अपने सहयोग को बढ़ाने और विकसित करने के लिए सभी उपलब्ध अवसरों में निवेश करने की उनकी साझा प्रतिबद्धता में विश्वास करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303212361