अबू धाबी, 6 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के अटॉर्नी-जनरल डॉ. हमाद सैफ अल शम्सी ने यूएई की धरती पर हिंसा और आतंकवाद के कृत्यों को अंजाम देने के उद्देश्य से एक और गुप्त संगठन स्थापित करने के आरोप में मुकदमे के लिए 84 प्रतिवादियों, जिनमें से अधिकतर संयुक्त अरब अमीरात में मुस्लिम ब्रदरहुड के आतंकवादी संगठन के सदस्य थे, को अबू धाबी संघीय अपील न्यायालय (राज्य सुरक्षा न्यायालय) में भेजा है।
प्रतिवादियों ने 2013- राज्य सुरक्षा के केस नंबर (17) में गिरफ्तार होने और मुकदमा चलाने से पहले इस अपराध और इसके सबूतों को छुपाया था।
गहन जांच के माध्यम से एकत्र किए गए सबूतों के एक आकर्षक समूह पर कार्रवाई करते हुए अटॉर्नी जनरल ने इस अपराध के विवरण की जांच का आदेश दिया, जिसमें प्रत्येक संदिग्ध के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व सौंपा गया था।
लगभग छह महीने की जांच के बाद, जिसमें अपराध के विवरणों को सावधानीपूर्वक उजागर किया गया और उसके किए जाने के पर्याप्त सबूत मिले, अटॉर्नी जनरल ने प्रतिवादियों को मुकदमे के लिए भेजा।
राज्य सुरक्षा न्यायालय ने तब मामले में सार्वजनिक सुनवाई की कार्यवाही शुरू कर दी और प्रत्येक प्रतिवादी के लिए एक वकील नियुक्त किया है, जिसके पास कानूनी प्रतिनिधित्व नहीं है। अदालत ने गवाहों की सुनवाई भी शुरू कर दी है और सार्वजनिक सुनवाई प्रक्रिया अभी भी जारी है।
अनूवाद - एस कुमार.