SteelFab 2024 ने एक्सपो सेंटर शारजाह में 19वां संस्करण लॉन्च किया, जिसमें 600 ब्रांड, 300 वैश्विक कंपनियां शामिल होंगी

शारजाह, 8 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अपनी तरह का सबसे बड़ा व्यावसायिक कार्यक्रम SteelFab प्रदर्शनी का 19वां संस्करण आज एक्सपो सेंटर शारजाह (ECS) में शुरू हुआ।

शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) के सहयोग से सेंटर द्वारा आयोजित SteelFab 2024 अमेरिका, चीन, भारत, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड सहित दुनिया भर के 35 देशों की कंपनियों और कारखानों द्वारा उत्पादित क्षेत्र में नई नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए 300 प्रमुख वैश्विक निर्माताओं, उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं को साथ लाता है। इस आयोजन में प्रमुख स्थानीय और क्षेत्रीय कंपनियां भी भाग ले रही हैं।

प्रदर्शनी 11 जनवरी तक जारी रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन SCCI के अध्यक्ष और एक्सपो सेंटर शारजाह के अध्यक्ष अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस ने किया और शारजाह शहर की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सलेम अली अल मुहैरी के साथ ही SCCI निदेशक मंडल और ECS निदेशक मंडल के कई सदस्य, SCCI महानिदेशक मोहम्मद अहमद अमीन अल अवादी और एक्सपो सेंटर शारजाह के सीईओ सैफ मोहम्मद अल मिदफा ने भाग लिया। इसके अलावा कई सरकारी अधिकारी, व्यवसायी, निवेशक, निर्माता और इस्पात उद्योग में काम करने वाली शीर्ष वैश्विक कंपनियों और कारखानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस ने कहा, “हमने SteelFab में वैश्विक भागीदारी में गुणात्मक वृद्धि देखी है, जिससे लौह और इस्पात उद्योग को मजबूत गति मिली है, जो यूएई में औद्योगिक पुनर्जागरण का एक स्तंभ है। यह इस क्षेत्र के लिए सरकारी समर्थन के कारण है, जो कई विनिर्माण क्षेत्रों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए रीढ़ है। प्रदर्शनी विशेषज्ञता और अनुभव का आदान-प्रदान करने, बढ़े हुए नवाचार को उत्प्रेरित करने और विनिर्माण क्षेत्र में चौथी औद्योगिक क्रांति की नई तकनीकों और उपकरणों का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करती है।”

वहीं, अल मिदफा ने कहा, "SteelFab के इस संस्करण ने पहली बार शारजाह में आयोजित वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों सहित इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय लीडर्स को साथ लाया है, जो अपने नई उत्पादों को पेश करने और उन्हें वैश्विक बाजारों में लॉन्च करने के साथ ही इस क्षेत्र में काम करने वालों के साथ उत्पादन बढ़ाने में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा करेंगे। यह आयोजनों के कार्यक्रम का लाभ उठाने के इच्छुक निवेशकों के बीच प्रदर्शनी की भूमिका को बढ़ाता है, जो उन्हें और अन्य प्रतिभागियों को उद्योग के नई विकास और नवाचारों से परिचित कराता है और उन्हें वैश्विक बाजारों के प्रमुख विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, आपूर्तिकर्ताओं और उपभोक्ताओं के साथ आमने-सामने जुड़ने और इस क्षेत्र में भविष्य के अवसरों की खोज करने की अनुमति देता है।”

चार दिनों के दौरान, SteelFab 2024 प्रमुख वैश्विक कंपनियों द्वारा आयोजित मंडपों में कारखानों, कंपनियों, उद्यमियों और औद्योगिक उद्यमों के लिए लौह और इस्पात उद्योग में अत्याधुनिक वैश्विक उत्पादों, समाधानों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेगा। इस कार्यक्रम में लौह और इस्पात उद्योग की नई तकनीकों पर लाइव प्रदर्शनों की एक श्रृंखला सहित एक व्यस्त एजेंडा शामिल है।

SteelFab 2024 प्रतिदिन 10:00 से 18:00 बजे तक विजिटर्स का स्वागत करता रहेगा।

अनुवाद - पी मिश्र.