यूएई के राष्ट्रपति ने अजरबैजान की आधिकारिक यात्रा के दौरान बाकू में मार्टियर्स लेन स्थित राष्ट्रीय नेता के मकबरे का दौरा किया

बाकू, 8 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अजरबैजान की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने आज आधुनिक अजरबैजान के संस्थापक, अजरबैजान के राष्ट्रीय नेता हेदर अलीयेव की कब्र का दौरा किया, जहां हिज हाइनेस ने पुष्पांजलि अर्पित की। हिज हाइनेस ने मार्टियर्स लेन का भी दौरा किया और इटरनल फ्लेम स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कब्र और मार्टियर्स लेन की यात्रा के दौरान हिज हाइनेस के साथ उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और राष्ट्रपति न्यायालय में विशेष मामलों के सलाहकार शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नहयान भी थे।

हिज हाइनेस के आगमन पर उनका स्वागत बाकू के मेयर एल्डार अज़ीज़ोव और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

अनुवाद - पी मिश्र.