दुबई, 8 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज दुबई में म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर में आयोजित एक समारोह के दौरान 'ग्रेट अरब माइंड्स' अवार्ड्स के उद्घाटन संस्करण के छह विजेताओं को सम्मानित किया।
विजेताओं को बधाई देते हुए हिज हाइनेस ने कहा कि प्रतिभाशाली अरब माइंड्स ने ज्ञान, अनुसंधान, रचनात्मकता और नवाचार को आगे बढ़ाने के मामले में अपने योगदान के माध्यम से दुनिया का सम्मान अर्जित किया है, जिन्होंने अपने कई आविष्कारों के साथ मानव जीवन को काफी समृद्ध किया है। हिज हाइनेस ने कहा कि प्रतिष्ठित अरब वैज्ञानिक और विद्वान अरब समाज के लिए गर्व के स्रोत के रूप में खड़े हैं और साथ ही वे भविष्य की पीढ़ियों के लिए रोल मॉडल और हर जगह के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर क्षेत्र के लिए अमूल्य संपत्ति हैं।
शेख मोहम्मद बिन राशिद ने अरब माइंड्स द्वारा की गई वैज्ञानिक यात्रा का सहयोग करने के लिए म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर के भीतर एक स्थायी अनुसंधान केंद्र शुरू करने की भी घोषणा की। हिज हाइनेस ने आधुनिकता और सभ्यता की ओर ले जाने वाले मार्ग के रूप में ज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, जिसमें विद्वान और वैज्ञानिक प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं और सरकार आवश्यक संसाधनों को निर्धारित करके उनके प्रयासों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर रही है।
इस समारोह में दुबई के प्रथम उप शासक और वित्तीय व आर्थिक मामलों के उप प्रधानमंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; दुबई के दूसरे उप शासक हिज हाइनेस शेख अहमद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी के अध्यक्ष, दुबई एयरपोर्ट्स के अध्यक्ष और एमिरेट्स एयरलाइन व ग्रुप के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हिज हाइनेस शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम; दुबई मीडिया इंक के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हशर बिन मकतूम बिन जुमा अल मकतूम; दुबई संस्कृति और कला प्राधिकरण (दुबई संस्कृति) की अध्यक्ष और दुबई काउंसिल की सदस्य हर हाइनेस शेखा लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भाग लिया।
अरब जगत के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों और विचारकों के अलावा कैबिनेट मामलों के मंत्री और ग्रेट अरब माइंड्स का नेतृत्व करने वाली समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला अल गर्गावी भी समारोह में शामिल हुए।
जिन विजेताओं को म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर में एक शानदार पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया उनमें सऊदी कार्डियक सर्जन डॉ. हानी नज्म (मेडिसिन); लेबनानी इंजीनियर और अकादमिक प्रोफेसर फादेल अदीब (इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी); मिस्र-अमेरिकी अर्थशास्त्री डॉ. मोहम्मद अल-एरियन (अर्थशास्त्र); लेबनानी वैज्ञानिक और अकादमिक प्रोफेसर निवेन खाशब (प्राकृतिक विज्ञान); लेबनानी वास्तुकार और अकादमिक प्रोफेसर लीना घोटमेह (वास्तुकला और डिजाइन) और अल्जीरियाई लेखक और अकादमिक प्रो वेसिनी लारेडज (साहित्य और कला) शामिल हैं।
अल गर्गावी ने कहा कि अरब ग्रेट माइंड्स अवॉर्ड हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद के सहयोग और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली अरब माइंड्स की पहचान करने, उनकी उपलब्धियों और वैश्विक मंच पर योगदान को उजागर करने के गहन प्रयास के कारण नोबेल पुरस्कार के अरब संस्करण का प्रतिनिधित्व करने के लिए आए हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.