'यूएई वॉरियर्स' ने 20 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय और अरब श्रृंखला में नया सीजन लॉन्च किया

अबू धाबी, 9 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- पाम्स स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित यूएई वॉरियर्स मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का नया सीजन 21 जनवरी को यूएई वॉरियर्स 46: इंटरनेशनल सीरीज और यूएई वॉरियर्स 47: अरेबिया सीरीज के साथ शुरू होगा, जो जायद स्पोर्ट्स सिटी के मुबाडाला एरिना में होगा।

UAEW46 में दुनिया भर के 26 कुशल मिश्रित मार्शल कलाकारों के बीच 11 विश्व स्तरीय मुकाबले निर्धारित हैं। इस संस्करण में सबसे प्रमुख प्रतिभागियों में लाइटवेट डिवीजन में ब्राजीलियाई एलेक्स डा सिल्वा और यूएई वॉरियर्स अफ्रीका बेंटमवेट चैंपियन जॉरेस डीआ हैं।

21 जनवरी को यूएई वारियर्स 47: अरेबिया का आयोजन होगा, जिसमें 22 बेहतरीन अरबी लड़ाकों के बीच 11 मुकाबले होंगे, जिसमें ट्यूनीशिया के मौजूदा चैंपियन विसेम हम्मामी और लेबनान के ओमरान चबान जैसे कठिन दावेदार के बीच मिडिलवेट टाइटल मुकाबला होगा।

कार्ड में प्रशंसकों के कई पसंदीदा फीचर भी होंगे, जिनमें अब्दुल्ला अल-बुशहरी, जलाल अल-दाजा, मोहम्मद अल-ओसैली, सुहैल ताएरी और इमान अल-मुदाफ शामिल हैं।

2023 में यूएई वॉरियर्स ने फरवरी-अक्टूबर के बीच 11 संस्करण दिए, जिसके दौरान तीनों श्रृंखलाओं: अफ्रीका, अरब और अंतर्राष्ट्रीय में आठ चैंपियन बने।

सबसे प्रमुख था जॉर्डन के अली "द रॉयल फाइटर" अल कैसी को UAEW40 में अरेबिया सीरीज और UAEW 42 में इंटरनेशनल सीरीज दोनों में फेदरवेट खिताब से नवाजना। यूएई के गौरव मोहम्मद याह्या ने UAEW 37: अरेबिया में अपने लाइटवेट खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया, जबकि ट्यूनीशियाई मिडिलवेट चैंपियन बद्रीदीन डायनी ने UAEW 42: अरेबिया में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

UAEW35: अफ्रीका में क्रेजी कैमरूनियन, जौरेस डीआ को फेदरवेट चैंपियन घोषित किया गया। यूएई वॉरियर्स के लाइटवेट चैंपियन (इंटरनेशनल सीरीज) ब्रूनो मचाडो ने आखिरी बार UAEW36 में अपने खिताब का बचाव किया, जहां उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। डागेस्टैन के अमरू नूरमगोमेदोव ने UAEW45 में 2023 के आखिरी चैंपियन बनने के लिए रिक्त पद को भर दिया।

यूएई वॉरियर्स की आयोजन समिति के प्रमुख और पाम्स स्पोर्ट्स के सीईओ फौद दरविश ने कहा कि पूरी टीम 2024 में और भी बड़ी सफलता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यूएई वॉरियर्स वैश्विक एमएमए समुदाय और दुनिया भर के एथलीटों द्वारा सबसे अधिक प्रतीक्षित एमएमए प्लेटफार्मों में से एक बन गया है।

अनुवाद - पी मिश्र.