दुबई, 10 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई संस्कृति और कला प्राधिकरण की अध्यक्ष और दुबई परिषद की सदस्य हिज हाइनेस शेखा लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 10 और 11 जनवरी को उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों के तहत आयोजित 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट के दूसरे संस्करण के शुभारंभ में भाग लिया।
यह कार्यक्रम न्यू मीडिया अकादमी द्वारा दुबई के म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर और एमिरेट्स टावर्स में आयोजित किया गया है।
शेखा लतीफा ने कहा, "यूएई द्वारा कंटेंट निर्माण के लिए पहले विशेष समिट की मेजबानी, जो दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा सम्मेलन है, राष्ट्रीय रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, डिजिटल कंटेंट पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करता है और इस आशाजनक क्षेत्र द्वारा कंटेंट रचनाकारों और नवप्रवर्तकों को प्रदान किए गए अवसरों के दायरे का विस्तार करता है।"
उन्होंने आगे कहा, “हम दूसरे संस्करण में 7,000 प्रतिभागियों के साथ 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट के प्रति बढ़ती प्रतिक्रिया देख रहे हैं, जो क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर कंटेंट और मीडिया एजेंडे पर इसके बढ़ते महत्व को उजागर करता है। इस आयोजन में भाग लेने वालों में 3,000 से अधिक कंटेंट निर्माता हैं जिन्हें 1.6 बिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यह आयोजन 200 कंटेंट उत्पादन कंपनियों, 100 डिजिटल उत्पादन एजेंसियों और 195 विशेषज्ञ वक्ताओं को भी साथ लाता है, जो 100 से अधिक प्रेरक भाषण, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं और इंटरैक्टिव संवाद प्रस्तुत करते हैं, जो डिजिटल कंटेंट उद्योग में योगदान देते हैं, जो क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर रचनात्मक और मीडिया कंटेंट के भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है।”
शेख लतीफा ने समिट के रूप में आयोजित कई गतिविधियों में भाग लिया और रचनात्मक उद्योगों में शीर्ष प्रभावशाली लोगों, कंटेंट निर्माताओं और निवेशकों के एक समूह से मुलाकात की।
विभिन्न क्षेत्र
1 बिलियन फॉलोअर्स समिट मनोरंजन, खेल, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, गेमिंग, ईस्पोर्ट्स, कॉमेडी, अर्थव्यवस्था, पर्यटन और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष प्रभावशाली लोगों और कंटेंट निर्माताओं की मेजबानी करके सार्थक संदेशों के माध्यम से दुनिया भर में 1 बिलियन से अधिक लोगों को लक्षित करता है।
यह 3,000 से अधिक कंटेंट निर्माताओं और प्रभावशाली लोगों सहित 7,000 प्रतिभागियों को साथ लाता है, जिन्हें 1.6 बिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। इस कार्यक्रम में 200 मीडिया प्रोडक्शन कंपनियां, 100 डिजिटल प्रोडक्शन एजेंसियां, 100 सीईओ और 195 वक्ता भी भाग ले रहे हैं, जो 15 प्रेरक भाषण, 20 कार्यशालाएं, 25 पैनल चर्चा, 15 इंटरैक्टिव संवाद, 4 डिबेट और 20 अलग-अलग साइड इवेंट सहित 100 से अधिक गतिविधियां प्रस्तुत कर रहे हैं।
सफलता की कहानियां, प्रेरणा
विभिन्न गतिविधियों का एक अनूठा एजेंडा पेश करते हुए 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट का उद्देश्य डिजिटल कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा, प्रेरणादायक मामलों और शीर्ष विशेषज्ञता का प्रदर्शन करना है। इस आयोजन का उद्देश्य कंटेंट निर्माताओं को इस क्षेत्र में नई रुझानों और तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें अपने कौशल में सुधार करने में मदद करना है।
अनुवाद - पी मिश्र.