मंसूर बिन जायद ने सरकारी कार्य पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की पहल पर मंत्रिस्तरीय विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

अबू धाबी, 10 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान ने मंत्रिस्तरीय विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।

अबू धाबी के कसर अल वतन में आयोजित बैठक में सरकारी कार्य पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए कई कानूनों, नीतियों और पहलों को संबोधित किया गया।

बैठक के एजेंडे में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, ऊर्जा खपत, देश में आर्थिक गतिविधियों को विनियमित करने और वित्तीय मामलों से संबंधित कई नियामक निर्णयों के क्षेत्र में प्रस्तावित राष्ट्रीय नीतियां और परियोजनाएं शामिल थीं।

सरकारी मामलों में परिषद ने सार्वजनिक सुरक्षा पर कई परिणामों और रिपोर्टों की समीक्षा की।

अनुवाद - पी मिश्र.