अमीर गोमा इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि कैसे समाचार एजेंसियां डिजिटल स्टोरीटेलिंग पावरहाउस में विकसित हुई हैं

दुबई, 10 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- पारंपरिक पत्रकारिता और सोशल मीडिया के चौराहे पर दुबई में 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट के दूसरे संस्करण के उद्घाटन दिवस पर आयोजित कार्यशाला 'हाउ टू मेक योर जर्नलिज्म सेल्ल ऑन सोशल मीडिया' में डिजिटल क्षेत्र में मीडिया दिग्गजों की परिवर्तनकारी रणनीतियों पर गहराई से चर्चा की गई।

ब्लूमबर्ग के साथ अशरक बिजनेस में सोशल मीडिया प्रोड्यूसर, बिजनेस न्यूज अमीर गोमा ने पारंपरिक मीडिया हाउस कैसे डिजिटल स्टोरीटेलिंग पावरहाउस में विकसित हुए हैं, इस बारे में एक विशेषज्ञ विश्लेषण के साथ उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनके सत्र में उन रणनीतियों को शामिल किया गया, जो समाचार संगठन सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाखों लोगों को शामिल करने के लिए अपनाते हैं और लोगों को प्रभावित करने वाली कंटेंट तैयार करने की कला का प्रदर्शन करते हैं।

उन्होंने व्यावसायिक डेटा लेने, महत्वपूर्ण व प्रासंगिक जानकारी निकालने और इसे सरलीकृत और आकर्षक प्रारूप में प्रस्तुत करने के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला, जो सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करेगा।

गोमा ने कहा, “सोशल मीडिया पर ढेर सारी कंटेंट वाली तेज-तर्रार दुनिया में आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आपकी खबर अद्वितीय हो और अलग दिखे। मोटे व्यावसायिक डेटा को बदलना और उसका मानवीकरण करने, इसे अपने दर्शकों के लिए प्रासंगिक बनाने, ऐतिहासिक संदर्भ के साथ इसका सहयोग करने और यह उन पर कैसे प्रभाव डालता है, इस पर प्रकाश डालना अनिवार्य है।”

कार्यशाला में इस बात पर चर्चा की गई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक सुर्खियां कैसे बनाई जाएं और इन्फोग्राफिक्स और वीडियो के साथ उनके उपभोग मूल्य को कैसे बढ़ाया जाए, जिससे उन्हें और अधिक आकर्षक बनाया जा सके।

उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि राजनीतिक खबरों से बिजनेस एंगल कैसे निकाला जाए। “उदाहरण के तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध राजनीतिक होने के बावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा, जिसमें शिपमेंट में देरी और वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल थी, जिसका सीधा असर उपयोगकर्ताओं पर पड़ा। यह वह जगह है जहां हम अपने लक्षित दर्शकों पर प्रभाव का व्यापक अवलोकन देकर ध्यान केंद्रित करते हैं।”

गोमा ने कहा, “सोशल मीडिया पर अपनी कंटेंट के साथ जुड़ाव का विश्लेषण करना जनसांख्यिकी, क्षेत्रों और किस प्रकार के समाचार कुछ क्षेत्रों और उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करते हैं, इसका पता लगाना भी महत्वपूर्ण है। इससे उपयोगकर्ता की जरूरतों और रुचियों को पूरा करने में मदद मिलेगी, जो साथ ही हमारी कंटेंट के साथ हमारी दर्शकों की संख्या और जुड़ाव को बढ़ाएगी।”

दुबई में एमिरेट्स टावर्स और म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर में न्यू मीडिया अकादमी द्वारा आयोजित 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट का दूसरा संस्करण 50+ विशेषज्ञ-नेतृत्व वाले सत्रों और कार्यशालाओं में 100+ वक्ताओं और और दुनिया भर से 3,000 कंटेंट क्रिएटर्स, प्रभावशाली व्यक्ति और रचनात्मक सहित 7,000 से अधिक उपस्थित लोगों की मेजबानी कर रहा है।

अनुवाद - पी मिश्र.