एक्सपो सेंटर शारजाह ने 2023 में 2.5 मिलियन विजिटर्स के साथ समृद्ध 2024 कैलेंडर का अनावरण किया

शारजाह, 14 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- एक्सपो सेंटर शारजाह (ECS) ने 2024 के लिए अपने वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर का अनावरण किया है, जिसमें शारजाह में इसके मुख्यालय और खोरफाकन और अल धैड में संबद्ध केंद्रों में आयोजित की जाने वाली 49 प्रदर्शनियों और त्योहारों की एक श्रृंखला शामिल है। इस प्रकार ECS ने शारजाह के प्रदर्शनी क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने और आर्थिक परिदृश्य की आवश्यकताओं के साथ तालमेल बनाए रखने, व्यापारिक समुदाय की सेवा करने और शारजाह में व्यापार, उद्योग, पर्यटन और संस्कृति की गति को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक मंच प्रदान करने के लिए अपना अग्रणी काम जारी रखा है। सेंटर की प्रदर्शनियाँ अमीरात की अर्थव्यवस्था में विविधता लाने और सतत विकास प्राप्त करने में इसकी भूमिका को मजबूत करने के और भी अवसर प्रदान करती हैं।

इस साल के आयोजनों के ECS कैलेंडर में प्रमुख स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे वॉच एंड ज्वैलरी मिडिल ईस्ट शो, शारजाह रियल एस्टेट प्रदर्शनी - ACRES, रमजान नाइट्स, शारजाह चिल्ड्रन रीडिंग फेस्टिवल, शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर, नेशनल कैरियर प्रदर्शनी और विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों को पूरा करने वाली कई अन्य प्रदर्शनिया शामिल हैं।

शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष और एक्सपो सेंटर शारजाह के अध्यक्ष सुल्तान अल ओवैस ने कहा कि यूएई की प्रदर्शनियों और सम्मेलन उद्योग ने देश के आर्थिक विकास का नेतृत्व करने वाले प्रमुख क्षेत्रों के लिए मुनाफा कमाया है। इन उपलब्धियों ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, आर्थिक विविधीकरण को प्रोत्साहित करने और व्यापक पुनरोद्धार के प्रमुख घटकों को मजबूत करने में ECS प्रदर्शनियों के महत्व को बढ़ा दिया है, जो शारजाह को वाणिज्य, उद्योग और पर्यटन के लिए एक उच्च श्रेणी, प्रतिस्पर्धी गंतव्य बनाते हैं।

वहीं, एक्सपो सेंटर शारजाह के सीईओ सैफ मोहम्मद अल मिदफा ने कहा कि यूएई और व्यापक मीना क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाएं ECS की वार्षिक घटनाओं से उत्पन्न काफी गति की उम्मीद कर रही हैं। इन कार्यक्रमों के आयोजन में सेंटर एक सावधानीपूर्वक दृष्टिकोण अपनाता है, जो रियल एस्टेट, उद्योग और खुदरा कार्यक्रमों से लेकर सरकारी मंचों, पुस्तक मेलों और कला शो तक उच्च गुणवत्ता वाली प्रदर्शनियों को प्रस्तुत करके लोगों के विभिन्न समूहों के हितों पर विचार करता है। अपनी विविध आयोजन पेशकशों के माध्यम से केंद्र ने सफलतापूर्वक अपने आगंतुकों की संख्या 2.5 मिलियन से अधिक वार्षिक विजिटर्स तक बढ़ा दी है।

एक्सपो सेंटर शारजाह के 2024 इवेंट कैलेंडर की शुरुआत स्टीलफैब 2024 प्रदर्शनी के 19वें संस्करण के साथ हुई, जिसमें 35 देशों के धातु उद्योगों के बड़े नाम एक साथ आए। स्टीलफैब, जो 8 से 11 जनवरी तक चला, अरब रबर एक्सपो के साथ मेल खाता था और इसके बाद 17 से 20 जनवरी तक शारजाह रियल एस्टेट प्रदर्शनी - ACRES का एक विशिष्ट नया संस्करण आयोजित किया गया। इस महीने का कार्यक्रम वॉच एंड ज्वैलरी मिडिल ईस्ट शो के नई संस्करण के साथ समाप्त होता है, जो 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलने वाला है।

फरवरी फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए एक्सपोजर इंटरनेशनल फोटोग्राफी फेस्टिवल के साथ एक विशेष अवसर भी लेकर आएगा, जो 28 फरवरी को शुरू होगा और 5 मार्च को समाप्त होगा। इसके बाद रमजान की रातें आती हैं, जो 21 मार्च से 10 अप्रैल तक भीड़ का स्वागत करेगा, इसके बाद 18 से 21 अप्रैल तक यूएई स्कूल और नर्सरी शो होगा।

1 से 12 मई तक एक्सपो सेंटर शारजाह, शारजाह चिल्ड्रन्स रीडिंग फेस्टिवल के लिए युवा और वृद्ध विजिटर्स का स्वागत करेगा, इसके बाद एक और परिवार पसंदीदा, एक्सपो कुलिनेयर का आयोजन किया जाएगा, जहां शेफ और बेकर विभिन्न वैश्विक व्यंजनों की पाक कृतियों से लोगों को प्रसन्न करेंगे और कार्यक्रम में आने वाले लोग आतिथ्य और पर्यटन में नई विकास से अवगत रह सकते हैं। इसके बाद आता है हाइव फर्निचर शो, जिसका फोकस फर्निशिंग और इंटीरियर डिजाइन पर है। ECS मई महीने का समापन यूएई चाइना टायर्स शो और अंत में ज्वेल्स ऑफ एमिरेट्स शो के साथ करेगा।

2024 की दूसरी छमाही में जनता 12 से 23 जून तक ईद अल अधा प्रदर्शनी के साथ शुरू होने वाली प्रदर्शनियों और कार्यक्रमों के एक और सेट की प्रतीक्षा कर सकती है। फिर सरकारी संचार में शामिल सभी लोगों से अपील करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सरकारी संचार मंच का इस साल का संस्करण 4 और 5 सितंबर को होगा।

साल में दो बार आयोजित होने वाले वॉच एंड ज्वेलरी मिडिल ईस्ट शो का एक और संस्करण 25 से 29 सितंबर तक घड़ियों, आभूषणों, हीरे और कीमती पत्थरों के नई डिजाइनों के साथ उत्साही लोगों को एक बार फिर रोमांचित करेगा। इसके बाद जनता 4 से 13 अक्टूबर तक आयोजित अमीरात परफ्यूम्स और ओड प्रदर्शनी और 9 से 12 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा शो का इंतजार कर सकती है। 15 अक्टूबर को ECS 17 तारीख तक चलने वाली राष्ट्रीय कैरियर प्रदर्शनी के लिए अपने दरवाजे खोलेगा। अंत में केंद्र 6 से 17 नवंबर तक चलने वाले शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के साथ अपना वार्षिक प्रदर्शनी कार्यक्रम समाप्त करेगा।

अनुवाद - पी मिश्र.