अल ऐन, 13 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- समुदाय की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में बुर्जील रॉयल अस्पताल एक पूर्ण आपातकालीन विभाग खोलकर अपनी पेशकशों को आगे बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग (DoH) -अबू धाबी ने आधिकारिक तौर पर अस्पताल को मरीजों को 24/7 आपातकालीन देखभाल सेवाएं प्रदान करने का लाइसेंस प्रदान किया है।
उद्घाटन समारोह में अल ऐन सिटी नगर पालिका के महाप्रबंधक अली खलीफा अल कामजी, अबू धाबी स्वास्थ्य विभाग में आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ. सालेह फरेस अल अली, अल ऐन शहर में एम्बुलेंस विभाग के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल सैफ जुमा अल काबी, बुर्जील होल्डिंग्स के ग्रुप सीईओ जॉन सुनील और अल ऐन में प्रमुख परिवारों के सदस्य ने भाग लिया।
डॉ. सालेह फारेस अल अली ने कहा, “बुर्जील रॉयल अस्पताल, अल ऐन में आपातकालीन विभाग के उद्घाटन में स्वास्थ्य विभाग की भागीदारी, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। बुर्जील में अस्पताल प्रशासन और आपातकालीन विभाग के साथ मिलकर सहयोग करते हुए हम इस आवश्यक सुविधा के सफल लॉन्च को सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित हैं। यह पहल कई आपातकालीन स्थितियों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए तैयार है, जो अल ऐन के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण और मूल्यवान योगदान है।”
नए लॉन्च किए गए 25-बेड वाले आपातकालीन विभाग का नेतृत्व अत्यधिक अनुभवी आपातकालीन और आघात देखभाल विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जाता है, जिसमें बोर्ड-प्रमाणित आपातकालीन चिकित्सक, नर्स और सहायक कर्मचारी शामिल हैं।
DoH के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए बुर्जील होल्डिंग्स के ग्रुप सीईओ जॉन सुनील ने कहा, "विभाग की स्थापना DoH द्वारा निर्धारित उच्चतम मानकों को पूरा करने के लिए बुर्जील होल्डिंग्स के समर्पण को दर्शाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि अल ऐन के लोगों को शीर्ष स्तरीय आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो। हम अपने समुदायों को सबसे उन्नत देखभाल, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
बुर्जील होल्डिंग्स के आपातकालीन सेवाओं के कॉर्पोरेट निदेशक डॉ. ज़ुहैर अलशराफी ने कहा, “नव उद्घाटन किया गया आपातकालीन विभाग अत्याधुनिक चिकित्सा और नैदानिक तकनीक से सुसज्जित है, जो साक्ष्य-आधारित प्रोटोकॉल द्वारा समर्थित है और आपातकालीन-प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा कार्यरत है। हमारा लक्ष्य मरीजों की तेजी से और अधिक प्रभावी रिकवरी सुनिश्चित करते हुए तेजी से कुशलतापूर्वक और सटीक रूप से आपातकालीन देखभाल प्रदान करना है।”
उन्होंने कहा कि विभाग बड़ी संख्या में मामलों को संभाल सकता है, जिसमें मामूली आघात से लेकर जीवन-घातक स्थितियों तक सभी चिकित्सा और सर्जिकल आपात स्थितियों के लिए उपचार की पेशकश शामिल है।
अनुवाद - पी मिश्र.