अबू धाबी, 15 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- वैश्विक व्यापार, लॉजिस्टिक्स और उद्योग का अग्रणी सुविधाप्रदाता AD Ports ग्रुप, समुद्री, भूमि, वायु और लॉजिस्टिक्स समाधानों में एक वैश्विक खिलाड़ी CMA CGM ग्रुप और जलीय जैव विविधता की सेवा करने वाली एक नवोन्वेषी कंपनी Ecocean ने एक वैज्ञानिक सहयोग रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत खलीफा बंदरगाह में 48 बायोहट्स की स्थापना की जाएगी।
जैव विविधता को बहाल करने और तटीय और बंदरगाह क्षेत्रों में समुद्री जीवन को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया बायोहट मॉड्यूल एक जलमग्न संरचना है, जो समुद्री जीवन को पनपने के लिए एक सुरक्षित और सहायक आवास प्रदान करता है। मॉड्यूल को विशेष रूप से तटीय पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मछली, क्रस्टेशियंस और अन्य समुद्री जीवन सहित विभिन्न समुद्री प्रजातियों के लिए आश्रय और प्रजनन भूमि प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो विशेष रूप से ऐसे वातावरण में जहां यह मानव गतिविधि से परेशान या क्षतिग्रस्त हो गया है।
बायोहट मॉड्यूल मॉड्यूलर पिंजरों के रूप में आते हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल, गैर विषैले पदार्थों से बने होते हैं, जो पर्यावरण पर इसके प्रभाव को कम करते हुए समुद्री वन्यजीवों के लिए एक ठोस, सुरक्षात्मक संरचना प्रदान करते हैं। इन संरचनाओं को खलीफा बंदरगाह के विशिष्ट क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जहां समुद्री जीवन को सहयोग और पुनर्जनन की आवश्यकता है। बायोहट्स को 2024 की पहली तिमाही में CMA CGM के भविष्य के टर्मिनल पर स्थापित किया जाएगा, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है। निगरानी भाग को शामिल करने के साथ यह पायलट चरण 5 सालों तक चलेगा।
AD Ports ग्रुप के मुख्य इंजीनियरिंग और तकनीकी सेवा अधिकारी डेविड गैटवर्ड ने कहा, “हम समझते हैं कि हम जो बुनियादी ढांचा विकसित करते हैं वह हमारी अर्थव्यवस्था, उद्योग और समुदाय की सेवा करता है। इसके साथ ही जीवन-निर्वाह प्रक्रियाओं के लिए जैव विविधता को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। AD Ports ग्रुप ETS में हम स्थिरता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन करते हैं और स्थानीय समुदाय के लिए एक स्थायी विरासत सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा संरचनाओं को फिर से तैयार करते हैं।”
अनुवाद - पी मिश्र.