दुबई, 15 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ग्लोबल रेटिंग अनुमान के अनुसार, यूएई की GDP 2024 में 5 फीसदी से अधिक बढ़ने की उम्मीद है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अपेक्षित 2.8 फीसदी की वृद्धि से अधिक है।
स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ग्लोबल रेटिंग्स में कॉरपोरेट रेटिंग्स की एसोसिएट डायरेक्टर तातियाना लेस्कोवा ने अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को बताया कि "जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था धीमी गति से विकास स्तर पर चल रही है, हमारा अनुमान है कि 2023 में यूएई GDP में 3 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है, जिसमें गैर-तेल क्षेत्र के लिए लगभग 6 फीसदी की वृद्धि शामिल है।”
"दुबई में हमें उम्मीद है कि 2024-2025 में विकास को बढ़ावा देने के लिए आतिथ्य, थोक और खुदरा और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में मजबूत गति जारी रहेगी।"
वैश्विक आर्थिक परिवर्तनों के सामने यूएई के रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर लेस्कोवा ने कहा, "अब तक यूएई और दुबई विशेष रूप से ब्याज दरों के प्रति सीमित संवेदनशीलता और नियंत्रित मुद्रास्फीति के कारण वैश्विक आर्थिक प्रतिकूल परिस्थितियों से अपेक्षाकृत प्रतिरक्षित रहे हैं। उच्च ब्याज दरों के बावजूद दुबई में बंधक लेनदेन की संख्या बढ़ती रही, जहां 80 फीसदी से अधिक रियल एस्टेट लेनदेन नकद आधार पर पूरे होते हैं। इसके विपरीत उच्च ब्याज दरों और अपेक्षाकृत उच्च मुद्रास्फीति के कारण 2022 से यूरोपीय रियल एस्टेट बाजार में क्रय शक्ति कमजोर हो गई है। चीन का बाजार अपने लाभ प्राप्त डेवलपर्स के लिए भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, क्योंकि कीमतों में गिरावट के कारण मार्जिन में कमी आ रही है, जिससे लाभप्रदता पर दबाव पड़ रहा है। अमेरिका में तस्वीर थोड़ी उज्जवल हो गई है, जहां मंदी के बाद 2023 की शुरुआत में मांग बढ़ी।”
उन्होंने आगे बताया, "रूसी खरीदारों की संख्या में तेज वृद्धि के साथ 2022 के बाद से खरीदारों की प्रोफाइल में थोड़ा विकास हुआ है और यह दुबई में सबसे बड़े निवेशक समूहों में से एक बन गया है। हम उम्मीद करते हैं कि यह अस्थायी होगा क्योंकि भारतीय, यूरोपीय और जीसीसी खरीदार ऐतिहासिक प्रवृत्ति के अनुसार सबसे बड़े निवेशक बने रहेंगे। RAK में गेमिंग होटलों और कुल मिलाकर देश में सामान्य आर्थिक विकास की खबरों के बावजूद दुबई अभी भी अन्य अमीरात की तुलना में निवेश के अवसर के रूप में कहीं अधिक आकर्षक बना हुआ है।”
अनवाद - एस कुमार.