दावोस, 16 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में आज जारी इकोनॉमिस्ट इम्पैक्ट और डीपी वर्ल्ड के नए शोध के अनुसार, 2023 की चुनौतियों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद बिजनेस लीडर 2024 के लिए आश्चर्यजनक रूप से आशावादी बने हुए हैं।
प्राथमिक चालक एक बढ़ती हुई धारणा है कि प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं की दक्षता और लचीलेपन को बदल देगी। संरक्षणवाद, वैश्विक विखंडन और राजनीतिक अस्थिरता के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच व्यवसाय अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं के भीतर जोखिमों का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं और फ्रेंडशोरिंग और दोहरी आपूर्ति श्रृंखला रणनीतियों की ओर बढ़ रहे हैं।
डीपी वर्ल्ड द्वारा संचालित और इकोनॉमिस्ट इम्पैक्ट के नेतृत्व में चौथे वार्षिक ट्रेड इन ट्रांजिशन अध्ययन में विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टरों के व्यापार विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों के दृष्टिकोण को शामिल किया गया। अभूतपूर्व परिवर्तन के इस दौर ने भू-राजनीतिक जोखिम को बढ़ा दिया है, जलवायु परिवर्तन की तात्कालिक वास्तविकताओं और प्रौद्योगिकियों में महत्वपूर्ण प्रगति के कारण व्यवसायों को जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है "फिर भी अवसर भी हैं"।
3,500 कंपनी अधिकारियों के वैश्विक सर्वेक्षण में पाया गया कि आपूर्ति श्रृंखला की प्रभावकारिता और लचीलेपन में सुधार करने वाली प्रौद्योगिकियां व्यापारिक लीडर्स लिए आशावाद का मुख्य स्रोत हैं, जब उनसे वैश्विक व्यापार के भविष्य का आकलन करने के लिए कहा गया। इस भावना के मूल में AI को व्यापक रूप से अपनाना है और 98 फीसदी अधिकारी पहले से ही अपनी आपूर्ति श्रृंखला संचालन के कम से कम एक पहलू में क्रांति लाने के लिए AI का उपयोग कर रहे हैं।
इन्वेंट्री प्रबंधन के मुद्दों को हल करने और व्यापार खर्चों को कम करने से लेकर परिवहन मार्गों को अनुकूलित करने तक अधिकारी AI को एकीकृत करने का लाभ उठा रहे हैं। एक तिहाई व्यवसाय समग्र व्यापार संचालन लागत में कमी लाने के लिए AI का उपयोग कर रहे हैं और उतनी ही मात्रा में संसाधन और आपूर्ति श्रृंखला योजना को बढ़ाने के लिए उपयोग कर रहे हैं। एक-तिहाई से अधिक कंपनियां उन्नत इन्वेंट्री प्रबंधन के लिए डिजिटल टूल के उपयोग को बढ़ावा देने को समग्र व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला लागत में कटौती करने की सबसे प्रभावी रणनीति के रूप में देखती हैं।
व्यवसायों को उम्मीद है कि वे इस साल अपनी तकनीकी अपनाने में और तेजी लाएंगे और यह एक सक्रिय दृष्टिकोण है, जो बढ़ती दक्षता और लचीलेपन के साथ उभरते व्यापार परिदृश्य को नेविगेट करने के लिए नवाचार को तैनात करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से एक तिहाई लॉजिस्टिक्स दक्षता के लिए उन्नत स्वचालन और रोबोटिक्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे; 28 फीसदी बढ़ी हुई ट्रैसेबिलिटी और डेटा सुरक्षा के लिए ब्लॉकचेन की ओर रुख करेंगे और 21 फीसदी वास्तविक समय अंतर्दृष्टि और व्यवधान पूर्वानुमान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बड़े डेटा विश्लेषण और पूर्वानुमानित विश्लेषण को अपनाएंगे।
वैश्वीकरण के नए युग में बढ़े हुए भू-राजनीतिक जोखिम का परिदृश्य वैश्विक व्यापार की रूपरेखा को आकार दे रहा है क्योंकि व्यवसाय अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में जोखिमों को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। एक तिहाई से अधिक कंपनियां व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला संचालन को आकार देने के लिए फ्रेंडशोरिंग का उपयोग कर रही हैं, जबकि 32 फीसदी समानांतर आपूर्ति श्रृंखला या दोहरी सोर्सिंग बना रही हैं।
आज दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में रिपोर्ट के लॉन्च पर बोलते हुए डीपी वर्ल्ड ग्रुप के अध्यक्ष और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम ने कहा, “व्यवसायों को तेजी से अनिश्चित माहौल में काम करने के बावजूद इस रिपोर्ट के निष्कर्षों से एक उल्लेखनीय आशावाद का पता चलता है। व्यापार घर्षण को कम करते हुए सरकारें व्यवसायों को अपेक्षित पूर्वानुमान प्रदान करके व्यापार के महत्वपूर्ण आर्थिक लाभों को अधिकतम कर सकती हैं। इसमें न केवल टैरिफ में कटौती शामिल है, बल्कि डिजिटलीकरण, स्वचालन और AI में विशेष रूप से तकनीकी प्रगति लाने के लिए निजी क्षेत्र के साथ सहयोग करना भी शामिल है, जो अधिक दक्षता, दृश्यता और अनुकूलन क्षमता को सक्षम बनाता है।”
अनुवाद - पी मिश्र.