दुबई, 17 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई एयरोस्पेस एंटरप्राइज (DAE) ने आज घोषणा किया कि उसने 2 ATR 72-600 विमानों के पट्टे के लिए FLY91 के साथ एक समझौता किया है। विमान की डिलीवरी 2024 में होने वाली है और उम्मीद है कि यह FLY91 के बेड़े में प्रवेश करने वाला पहला विमान होगा।
FLY91 एक क्षेत्रीय वाहक है, जो पूरे भारत में टियर 2 और टियर 3 शहरों से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास करता है।
घोषणा पर बात करते हुए DAE के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिरोज तारापोर ने कहा, "हमें भारत में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के उनके दृष्टिकोण का सहयोग करते हुए उनके पहले परिचालन पट्टेदार के रूप में FLY91 के साथ एक समझौते पर पहुंचने की खुशी है। हम FLY91 को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद देते हैं।" DAE एक भागीदार के रूप में है और समय के साथ इस रिश्ते को और गहरा करने के लिए तत्पर है।"
FLY91 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज चाको ने कहा, "भारत का विमानन क्षेत्र अभूतपूर्व दर से विस्तार कर रहा है और FLY91 को इस विकास का हिस्सा होने पर गर्व है। हम अंतिम-मील हवाई कनेक्टिविटी के माध्यम से देश के विकास के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं, जिसका उद्देश्य भारत में असेवित और अल्प-सेवित शहरों की सेवा करना है।"
DAE मौजूदा समय में कुल 66 ATR 72-600 विमानों का मालिक है और उनका प्रबंधन करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.