यूएई के नेताओं ने डेनमार्क के किंग को राज्यारोहण दिवस की बधाई दी

अबू धाबी, 17 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने डेनमार्क के किंग फ्रेडरिक एक्स को राज्यारोहण दिवस पर बधाई संदेश भेजा है।

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान ने भी किंग फ्रेडरिक को बधाई संदेश भेजा है।

अनुवाद - पी मिश्र.