MoIAT यूएई के औद्योगिक क्षेत्र के तेजी से वैश्विक विकास का नेतृत्व कर रहा है: अधिकारी

अबू धाबी, 18 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के अधिकारियों ने पुष्टि किया कि यूएई के औद्योगिक क्षेत्र ने 2023 में महत्वपूर्ण वृद्धि और परिवर्तन हासिल किया, जो उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MoIAT) और निजी क्षेत्र के बीच एक मजबूत साझेदारी और ऑपरेशन 300bn नामक MoIAT की रणनीति के लॉन्च से प्रेरित है।

अपने बयानों में उन्होंने बताया कि 2023 के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति ने कानूनों और नीतियों की एक व्यापक प्रणाली के कार्यान्वयन के माध्यम से और नवाचार, उद्यमिता का सहयोग करने और स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए पहल, कार्यक्रम और परियोजनाओं की शुरूआत के माध्यम से मध्यम और दीर्घकालिक अवधि में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विकास को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।

औद्योगिक क्षेत्र के विकास और विनियमन के लिए जिम्मेदार अबू धाबी आर्थिक विकास विभाग (ADDED) की शाखा, औद्योगिक विकास ब्यूरो (IDB) के कार्यकारी निदेशक अराफात अल याफी ने कहा, “2023 में औद्योगिक क्षेत्र के भीतर महत्वपूर्ण उपलब्धियां देखी गईं, जिसमें यूएई की उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय रणनीति, ऑपरेशन 300bn और अबू धाबी औद्योगिक रणनीति (ADIS) सहित हमारी महत्वाकांक्षी रणनीतियों के उद्देश्यों का सहयोग करने वाले कई पहल और कार्यक्रम शामिल हैं। हम स्थिरता और मानव विकास को केंद्र में रखते हुए औद्योगिक क्षेत्र के विकास और इसके उद्योग 4.0 परिवर्तन में तेजी लाने के लिए MoIAT और अन्य रणनीतिक भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

अबू धाबी निवेश कार्यालय (ADIO) के महानिदेशक बद्र अल ओलामा ने कहा, "ADIO में हम अमीरात के विनिर्माण पदचिह्न को आगे बढ़ाने और हमारे औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें इस प्रयास में उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ काम करने पर गर्व है और यह अबू धाबी की औद्योगिक रणनीति को बढ़ावा देने में एक प्रमुख भागीदार रहा है।”

बोरौज के सीईओ हाजीम सुल्तान अल सुवेदी ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मंच पर काम करने वाली एक अग्रणी घरेलू पेट्रोकेमिकल कंपनी के रूप में बोरौज औद्योगिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में रणनीतिक साझेदारी के महत्व को पहचानती है। हम यूएई में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने, विश्व स्तर पर देश के औद्योगिक चैंपियनों की स्थिति पर रणनीतिक दिशा प्रदान करने और साथ ही द्विपक्षीय वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापक पहल को बढ़ावा देने में MoIAT की महत्वपूर्ण भूमिका को महत्व देते हैं।”

"हम देश की औद्योगिक रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले सालों में MoIAT के साथ और सहयोग की उम्मीद करते हैं।"

अमीरात डेवलपमेंट बैंक के सीईओ अहमद मोहम्मद अल नकबी ने कहा, "यूएई की औद्योगिक विकास रणनीति को सशक्त बनाने वाले एक प्रमुख वित्तीय इंजन के रूप में उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ हमारी साझेदारी यूएई के आर्थिक विविधीकरण एजेंडे का सहयोग करने और इसकी औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 2023 में हमने 'मेक इट इन एमिरेट्स' पहल के साथ साझेदारी में स्थानीय विनिर्माण निवेश को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने औद्योगिक वित्तपोषण अनुमोदन के आकार को दोगुना कर दिया। यह ऑपरेशन 300bn को सक्षम करने और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ संरेखित प्रमुख क्षेत्रों का सहयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य 2026 तक राष्ट्रीय GDP में EDB के योगदान को एईडी10bn से अधिक बढ़ाना है।”

एमिरेट्स स्टील अरकान के ग्रुप सीईओ सईद गुमरन अल रिमेथी ने कहा, "MoIAT की 2023 वार्षिक रिपोर्ट राष्ट्रीय औद्योगिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने और यूएई के नेतृत्व की दृष्टि के अनुरूप सतत विकास में इसके योगदान को बढ़ाने, विनिर्माण और नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में देश की स्थिति को मजबूत करने के मंत्रालय के प्रयासों को दर्शाती है।”

अनुवाद - पी मिश्र.