दुबई, 18 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- फ्लाईदुबई ने 17 जनवरी को केन्या के मोम्बासा के लिए अपनी उड़ानों का उद्घाटन किया। मोम्बासा के लिए सप्ताह में चार बार सेवा की शुरुआत के साथ फ्लाईदुबई ने अफ्रीका में अपना नेटवर्क 11 देशों में 12 गंतव्यों तक बढ़ा लिया है।
मोम्बासा के लिए उड़ानें शुरू होने के साथ फ्लाईदुबई दुबई से दक्षिण-पूर्व केन्या के तटीय शहर तक सीधी उड़ानें संचालित करने वाला पहला यूएई राष्ट्रीय वाहक बन गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए फ्लाईदुबई में वाणिज्यिक संचालन (यूएई, जीसीसी, उपमहाद्वीप और अफ्रीका) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर श्रीधरन ने कहा, "मोम्बासा के लिए फ्लाईदुबई की उद्घाटन उड़ान अफ्रीका में हमारे नेटवर्क को और मजबूत करने और हमारे यात्रियों को पूर्वी अफ्रीका के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक के लिए सुविधाजनक यात्रा के लिए अधिक विकल्प प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। परिचालन की शुरुआत यूएई में बढ़ते केन्याई समुदाय की सेवा करेगी, हमारे दोनों देशों के बीच व्यापार का सहयोग करेगी और यूएई और बढ़ते फ्लाईदुबई नेटवर्क के यात्रियों को केन्या में पर्यटन की पेशकश का पता लगाने के लिए प्रवेश द्वार तक पहुंच प्रदान करेगी।”
केन्या हवाई अड्डा प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरी ओगोये ने कहा, “आज का दिन हमारे प्यारे देश में लगातार बदलते विमानन परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाईदुबई के आगमन से न केवल हमारे देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ती है, बल्कि केन्या और यूएई के बीच जीवंत और बढ़ती साझेदारी का प्रमाण भी मिलता है।”
अनुवाद - पी मिश्र.