यूएई ने 2023 में नई विदेशी निवेश परियोजनाओं की संख्या में दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की: UNCTAD

अबू धाबी, 21 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट में साल 2023 के दौरान यूएई में नई विदेशी निवेश परियोजनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि का खुलासा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 2022 की तुलना में इन परियोजनाओं की संख्या में 28 फीसदी की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएई ने अमेरिका के बाद दुनिया भर में नई विदेशी निवेश परियोजनाओं की संख्या में दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की है, जो पहले स्थान पर आया है।

"इन्वेस्टमेंट ट्रेंड्स मॉनिटर" शीर्षक वाली रिपोर्ट ने पुष्टि किया कि दुनिया के कई क्षेत्रों में इन प्रवाहों में गिरावट के बावजूद यूएई ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह को आकर्षित करने में अपना वैश्विक आकर्षण बनाए रखा है।

विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यूएई विश्व स्तर पर निवेश और व्यापार खुलेपन को बढ़ाकर अपने नेतृत्व की दूरदर्शी दृष्टि से लाभान्वित हो रहा है। देश विदेशी प्रत्यक्ष निवेश, उद्यमियों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं और नवाचार और सतत आर्थिक विकास के लिए अनुकूल माहौल चाहने वाले रचनात्मक व्यक्तियों को आकर्षित करने के लिए कारोबारी माहौल में सुधार लाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि UNCTAD रिपोर्ट में रेखांकित यूएई की रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश परियोजनाएं वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में देश के बढ़ते कद को दर्शाती हैं, जो दुनिया भर से रचनात्मक विचारों और निवेश को आकर्षित करती है। अल जायोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि ये संख्याएं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की उल्लेखनीय वसूली, आर्थिक विकास, गैर-तेल विदेशी व्यापार और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के आकर्षण में वैश्विक मानकों को पार करने का संकेत देती हैं। यह यूएई की अर्थव्यवस्था, नीतियों, विधायी वातावरण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता में वैश्विक व्यापार समुदाय के बढ़ते विश्वास को रेखांकित करता है।

अनुवाद - पी मिश्र.