2023 के अंत तक दुबई में जल एकाउंट्स 1,048,913 तक पहुंच जाएंगे

दुबई, 20 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वॉटर अथॉरिटी (DEWA) के एमडी और सीईओ सईद मोहम्मद अल टायर ने खुलासा किया है कि DEWA के जल एकाउंट्स की संख्या 2023 के अंत तक 1,048,913 एकाउंट्स तक पहुंच गई, जबकि 2022 के अंत तक 995,478 एकाउंट्स तक पहुंच गई, जो लगभग 5.1 फीसदी की वृद्धि है।

यह वृद्धि दुबई में देखी जा रही आर्थिक समृद्धि और DEWA की सेवाओं की मांग में वृद्धि को दर्शाती है। यह DEWA के सतत विकास को बढ़ाता है और दुबई आर्थिक एजेंडा (D33) का सहयोग करता है, जिसका लक्ष्य अगले दशक में दुबई की अर्थव्यवस्था के आकार को दोगुना करना और इसे दुनिया के शीर्ष तीन आर्थिक शहरों में स्थान दिलाना है।

“प्रज्ञ नेतृत्व के दृष्टिकोण और निर्देशों के बाद दुबई रहने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर बना हुआ है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के अनुसार, 2023 में दुबई ने लगातार पांचवें साल मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में सबसे अधिक रहने योग्य शहर के रूप में पहला स्थान बरकरार रखा।

अल टायर ने कहा, “DEWA अपनी बिजली और जल की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर दुबई के विस्तार के साथ तालमेल बनाए रखता है। चौथी औद्योगिक क्रांति के नवाचार और नई विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के उपयोग ने DEWA को उपलब्धता, विश्वसनीयता, दक्षता और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों के अनुसार अपनी सेवाएं प्रदान करने में मदद की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहर के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करते हैं।”

DEWA के जेबेल अली पावर और डिसेलिनेशन कॉम्प्लेक्स को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 490 मिलियन इंपीरियल गैलन प्रति दिन (MIGD) की उत्पादन क्षमता के साथ दुनिया में सबसे बड़ी सिंगल-साइट प्राकृतिक गैस बिजली उत्पादन सुविधा के रूप में पुष्टि की गई है, जो प्रतिदिन 2,227,587 घन मीटर के बराबर है।

अनुवाद - पी मिश्र.