अबू धाबी, 22 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (ADGM) और मास्टरकार्ड ने SME भुगतान प्रवाह को डिजिटल बनाकर अबू धाबी और व्यापक यूएई में तेजी से बढ़ते छोटे और मध्यम उद्यम (SME) क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की घोषणा की है।
यह साझेदारी SME को मास्टरकार्ड की प्रौद्योगिकियों और संसाधनों के माध्यम से अपनी विकास क्षमता को पूरा करने के लिए सशक्त बनाएगी।
सहयोग के तहत, मास्टरकार्ड और ADGM योग्य व्यवसायों को SME कार्ड की पेशकश करेंगे। मास्टरकार्ड और ADGM SME कार्ड जारी करने के लिए अपने स्थानीय बैंकिंग भागीदारों के साथ काम करेंगे, जो व्यावसायिक खर्चों को प्रबंधित करने का एक सहज और सुरक्षित तरीका प्रदान करेगा।
कार्ड की पेशकश के अलावा छोटे व्यवसाय मास्टरकार्ड के SME व्यवसाय शिक्षा कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा जहां लागू हो, मास्टरकार्ड अपने पुरस्कार विजेता वैश्विक स्टार्टअप एंगेजमेंट प्रोग्राम स्टार्ट पाथ के माध्यम से प्रासंगिक व्यवसायों का सहयोग करेगा, जो बाद के चरण के फिनटेक स्टार्टअप को कंपनी के व्यापक फिनटेक पोर्टफोलियो तक पहुंच प्रदान करता है और उन्हें तेजी से बढ़ने के लिए आवश्यक सभी चीजें प्रदान करता है।
ADGM के मुख्य बाजार विकास अधिकारी अरविंद राममूर्ति ने कहा, “ADGM में हम यूएई में एक मजबूत SME पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण और छोटे व्यवसायों की सफलता के लिए अनुकूल माहौल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाना चाहते हैं। मास्टरकार्ड के साथ हमारी साझेदारी हमें SME को एक क्यूरेटेड मूल्य प्रस्ताव प्रदान करने की अनुमति देगी, जो उनकी आवश्यकताओं के पूर्ण स्पेक्ट्रम को पूरा करती है ताकि व्यापार मालिक अपनी पेशकशों को विकसित करने और नए अवसरों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर सकें। हम SME सेगमेंट की दीर्घकालिक वृद्धि देखने के लिए उत्सुक हैं।"
मास्टरकार्ड, मीना ईस्ट के क्लस्टर महाप्रबंधक जे.के. खलील ने कहा, “SME अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप मास्टरकार्ड ने 2025 तक दुनिया भर में 50 मिलियन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को डिजिटल अर्थव्यवस्था में लाने का वादा किया है।"
अनुवाद - पी मिश्र.