सैफ बिन जायद ने UMEX/SimTEX 2024 के छठे सत्र की शुरुआत की

अबू धाबी, 23 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी के उप शासक हिज हाइनेस शेख हज्जा बिन जायद अल नहयान के संरक्षण में उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री हिज हाइनेस शेख सैफ बिन जायद अल नहयान ने UMEX और SimTEX प्रदर्शनियों (2024) के छठे सत्र का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी 23 से 25 जनवरी तक चलेगी, जिसमें दुनिया भर के 35 देशों की 214 कंपनियां भाग लेंगी।

उद्घाटन दिवस पर रक्षा मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद मुबारक फडहेल अल-मजरूई, रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव मटर सलेम अल धाहेरी, आंतरिक मंत्रालय के अवर सचिव मेजर जनरल खलीफा हरेब अल खिली और उच्च आयोजन समिति के अध्यक्ष मेजर जनरल मुबारक सईद गफन अल जाबरी सहित प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति देखी गई। इसके अलावा MoI और MoD तथा सरकारी और निजी क्षेत्रों के कई अधिकारी, राजनयिक कोर के सदस्य और प्रदर्शनी में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के उच्च रैंकिंग प्रमुख भी उपस्थित थे।

उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री हिज हाइनेस शेख सैफ बिन जायद अल नहयान ने प्रदर्शनी मंडपों का व्यापक दौरा किया, जिसके दौरान उन्हें सबसे प्रमुख मानव रहित प्रणालियों, सिमुलेशन और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने वाली विभिन्न तकनीकों पर प्रकाश डाला गया।

शेख सैफ ने कई राष्ट्रीय मंडपों का भी दौरा किया, जिनमें स्पेनिश एसडीएलई नेक्सजेन मंडप के अलावा रक्षा मंत्रालय के कोडिंग चैलेंज प्रतियोगिता मंडप, इंटरनेशनल गोल्ड ग्रुप (IGG) मंडप, कैलस मंडप और एज ग्रुप मंडप शामिल हैं।

हिज हाइनेस ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए इस बात पर जोर दिया कि देश के प्रज्ञ नेतृत्व और मार्गदर्शन के सहयोग के कारण यूएई राष्ट्रीय रक्षा उद्योग क्षेत्र में बढ़ते और निरंतर विकास को देख रहा है। देश की सशस्त्र सेनाओं की क्षमताओं और दक्षताओं को विकसित करने में यह असीमित सहयोग और निरंतर रुचि प्रज्ञ नेतृत्व की उच्च स्तर की प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता को दर्शाती है। इस रणनीतिक दृष्टिकोण को UMEX और SimTEX प्रदर्शनियों में दर्शाया गया है, जो नवाचार और विकास की भावना को प्रदर्शित करते हैं।

शेख सैफ ने आगे कहा कि UMEX और SimTEX प्रदर्शनियां क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में यूएई की स्थिति को मजबूत करती हैं। यह उनके द्वारा पेश किए जाने वाले नई समाधानों के माध्यम से हासिल किया जाता है जो उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देते हैं।

यूएई के रक्षा मंत्रालय और रणनीतिक साझेदार EDGE ग्रुप के सहयोग से ADNEC समूह द्वारा आयोजित UMEX और SimTEX प्रदर्शनियों के मौजूदा सत्र में भागीदारी में असाधारण वृद्धि देखी जा रही है।

प्रदर्शनी ने 214 कंपनियों की मेजबानी की, जो पिछले सत्र की तुलना में 19 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। इन 35 देशों में 11 नए भाग लेने वाले देश शामिल हैं, जिनमें सऊदी अरब, कतर, स्विट्जरलैंड, लक्ज़मबर्ग, सिंगापुर, नीदरलैंड, स्लोवेनिया, ताइवान, एस्टोनिया, वर्जिन द्वीप समूह और चेक शामिल हैं।

UMEX और SimTEX प्रदर्शनियाँ 72 स्थानीय कंपनियों की भागीदारी के माध्यम से स्थानीय नवाचार और व्यवसाय विकास को बढ़ावा देती हैं और प्रोत्साहित करती हैं, जो कुल भाग लेने वाली कंपनियों का लगभग 34 फीसदी प्रतिनिधित्व करती हैं।

इसके अलावा चालू सत्र में कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 15 फीसदी बढ़कर 30 हजार वर्ग मीटर से अधिक तक पहुंच गया।

अनुवाद - एस कुमार.