WHO महानिदेशक ने COP28 के समर्पित स्वास्थ्य दिवस की प्रशंसा की

जिनेवा, 22 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने यूएई द्वारा आयोजित 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) के परिणामों की प्रशंसा की, जिसने COP के इतिहास में पहली बार स्वास्थ्य दिवस समर्पित किया।

जिनेवा में कार्यकारी बोर्ड के 154वें सत्र में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में WHO महानिदेशक ने कहा कि COP28 जलवायु-लचीला और जलवायु-अनुकूल स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण के लिए 50 से अधिक देशों का सहयोग करने में सफल रहा।

डॉ. घेब्रेयसस ने कहा, "चतुर्भुज में अपने साझेदारों के साथ हमने कई देशों को वन हेल्थ एक्शन प्लान विकसित करने में सहयोग दिया है।"

अनुवाद - पी मिश्र.