अबू धाबी, 23 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- 2023 में अमीरातीकरण लक्ष्य "Tawteen" की शुरूआत के बाद और स्थानीय प्रतिभाओं के लिए अवसरों को अनलॉक करने के राष्ट्रीय प्रयासों के साथ तालमेल बिठाते हुए अमीरात में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के नियामक अबू धाबी स्वास्थ्य विभाग (DoH) ने घोषणा किया कि अबू धाबी के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र ने 1200 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा कार्यबल पेशेवरों को आकर्षित किया है। यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर DoH द्वारा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए "Tawteen" लक्ष्य पेश किए जाने के ठीक छह महीने बाद आया है।
"Tawteen" पहल के माध्यम से DoH ने यूएई के नागरिकों के लिए नौकरी के नए अवसर प्रदान करने के लिए अबू धाबी में संचालित सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अमीरातीकरण लक्ष्य निर्धारित किए हैं। आज विभाग ने घोषणा किया कि उसने अपने इच्छित लक्ष्य का एक हिस्सा हासिल कर लिया है, जिससे क्षेत्र के राष्ट्रीय कार्यबल में साल-दर-साल 12 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त अबू धाबी ने राष्ट्रीय स्नातक अवशोषण दर के अपने लक्ष्य के साथ उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
इस अवसर पर अबू धाबी के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष मंसूर इब्राहिम अल मंसूरी ने कहा, "हमारे प्रज्ञ नेतृत्व के निर्देशों द्वारा निर्देशित और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और अबू धाबी कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के सहयोग से हमने केवल छह महीनों के भीतर अमीरात के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 1200 से अधिक राष्ट्रीय प्रतिभाओं को सफलतापूर्वक आकर्षित किया है। यह उपलब्धि योग्य राष्ट्रीय चिकित्सा पेशेवरों को बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में "Tawteen" लक्ष्यों का सहयोग करने के हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है, जो एक अग्रणी वैश्विक स्वास्थ्य सेवा गंतव्य के रूप में अबू धाबी की स्थिति को और मजबूत करती है।”
अल मंसूरी ने कहा, “हमारे 2023 लक्ष्यों को पार करके हम एक कुशल और विशिष्ट राष्ट्रीय कार्यबल द्वारा संचालित एक स्थायी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र बनाने में मदद कर रहे हैं। हम और अधिक महत्वपूर्ण मील के पत्थर की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो हमें एक स्वस्थ अबू धाबी बनाने की अनुमति देगा।”
इसके अलावा अमीरात प्रतिभा प्रतिस्पर्धात्मकता परिषद (ETCC) के महासचिव घन्नम अल मजरूई ने कहा, "चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अमीरातीकरण को यूएई के प्रज्ञ नेतृत्व के लिए प्राथमिकता माना जाता है। कैबिनेट प्रस्ताव "Nafis Program" के भीतर एक विशेष कार्यक्रम आवंटित करता है, जिसे "National Healthcare Program" के रूप में जाना जाता है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा चयनात्मक विशिष्टताओं में शैक्षणिक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पांच सालों के भीतर दस हजार अमीरातियों को योग्य बनाना है।”
अल मजरूई ने DoH के महान प्रयासों और चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अमीरातीकरण लक्ष्यों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। यह इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में अमीराती पेशेवरों को सशक्त बनाने और अमीरातीकरण लक्ष्यों की उपलब्धि को सुविधाजनक बनाने में योगदान देने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करता है।
विशेष रूप से "Tawteen" लक्ष्यों में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और विस्तारित स्वास्थ्य देखभाल पेशे जैसे चिकित्सा पेशे शामिल हैं, जबकि प्रशासनिक कर्मचारियों में सूचना प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन, लेखांकन, वित्त और कानूनी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.