अबू धाबी, 24 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विशिष्ट विशेषज्ञता के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सहयोग करने और उन्नत प्रौद्योगिकी और एआई के क्षेत्र में सबसे प्रमुख विकास और नई रुझानों के साथ तालमेल बनाए रखने की अपनी उत्सुकता के तहत ECSSR मानवरहित सिस्टम प्रदर्शनी (UMEX) और सिमुलेशन और प्रशिक्षण प्रदर्शनी (SimTEX) में एक ज्ञान भागीदार के रूप में भाग ले रहा है।
ECSSR की भागीदारी इसकी रणनीतिक योजना में एआई और उन्नत विज्ञान के क्षेत्रों में रुचि के साथ अनुसंधान और रणनीतिक अध्ययनों पर इसके प्रभावों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आईटी क्रांति के बढ़ते प्रभावों पर आधारित है।
ECSSR की भागीदारी में मानव रहित प्रणालियों द्वारा उत्पन्न समुद्री, वायु और भूमि खतरों, स्वायत्त हथियार प्रणालियों की चुनौतियों, मानव रहित प्रणालियों और उनके शासन ढांचे के बीच अंतर और मानव रहित हथियारों के उपयोग के कानूनी और नैतिक निहितार्थ जैसे विभिन्न वैज्ञानिक और अनुसंधान विषयों पर विश्लेषणात्मक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए रणनीतिक संवादों की एक श्रृंखला आयोजित करना शामिल है।
विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों का एक समूह इन विषयों पर चर्चा किया, जिसमें एस. राजारत्नम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर के शोध साथी डॉ. टैन टेक बून, संयुक्त अरब अमीरात विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. फैडी अलनज्जर और ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में रक्षा और सुरक्षा प्रौद्योगिकी समूह में मूल्यों के उप निदेशक डॉ. मैक्स कैपुशियो, अबू धाबी ऑटोनॉमस सिस्टम इन्वेस्टमेंट्स (ADASI) के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अल नुमी, रब्दान अकादमी में सहायक प्रोफेसर डॉ. ओली सुओर्सा शामिल थें।
इसके अतिरिक्त ECSSR प्रदर्शनी के दर्शकों को अपने अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्पादन के साथ अपने नई ज्ञान मंडप के माध्यम से अपनी नई पुस्तकों और रणनीतिक अध्ययन प्रकाशनों को प्रदर्शित करके अपने विविध बौद्धिक आउटपुट के बारे में जानने का मौका प्रदान करता है।
ECSSR के उन्नत विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में सैन्य और अंतरिक्ष रणनीतिक अध्ययन विभाग के निदेशक अब्दुल्ला अल शात्री ने कहा कि केंद्र की मुख्य भूमिका नीति निर्माताओं का सहयोग करने के लिए रणनीतिक विश्लेषणात्मक अध्ययन तैयार करना है। इसके अतिरिक्त यह क्षेत्र विशेष रूप से भविष्य के प्रौद्योगिकी रुझानों का अध्ययन करने, निर्णय निर्माताओं को उनके अवसरों और जोखिमों के बारे में सूचित करने पर केंद्रित है।
अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में अल शात्री ने बताया कि केंद्र UMEX और SimTEX 2024 प्रदर्शनियों में अपनी भागीदारी के माध्यम से स्क्रीन पर कई शोध उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है। केंद्र का मंडप विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ रणनीतिक चर्चाओं का भी आयोजन करता है।
उल्लेखनीय रूप से संबंधित संस्थानों के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी के रूप में ECSSR ने एक ज्ञान भागीदार के रूप में COP28 और ग्लोबल मीडिया कांग्रेस 2023 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सहयोग किया है।
अनुवाद - पी मिश्र.