अबू धाबी के शासक के रूप में यूएई के राष्ट्रपति अबू धाबी विरासत प्राधिकरण की स्थापना के लिए कानून जारी की

अबू धाबी, 24 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी के शासक के रूप में राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने अबू धाबी विरासत प्राधिकरण की स्थापना के लिए एक कानून जारी किया है।

अबू धाबी हेरिटेज अथॉरिटी अमीरात हेरिटेज क्लब और सांस्कृतिक कार्यक्रम और विरासत उत्सव समिति अबू धाबी की जगह लेगी।

अबू धाबी हेरिटेज अथॉरिटी की प्रमुख भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में अमीराती विरासत और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए रणनीतियाँ विकसित करने; समाज के भीतर पारंपरिक और राष्ट्रीय पहचान मूल्यों को बढ़ावा देने; विरासत प्रथाओं का दस्तावेजीकरण और सांस्कृतिक विरासत के लिए अबू धाबी की रणनीति के अनुरूप साहित्य और परंपराओं पर अध्ययन और अनुसंधान करना शामिल है।

इसके अलावा प्राधिकरण नबाती और शास्त्रीय अरबी कविता पहल का समर्थन, संवर्धन और दस्तावेजीकरण करेगा और यूएई व उसके नेतृत्व पर कविताओं और लिखित, दृश्य और ऑडियो सामग्री के अलावा अमीरात के मौखिक इतिहास के साथ इसकी बोली जाने वाली बोलियों पर ध्यान केंद्रित करने वाले ऐतिहासिक अध्ययनों और प्रकाशनों की समीक्षा करेगा।

प्राधिकरण का उद्देश्य यूएई की परंपराओं और विरासत के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक एकता को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय पहचान और पारंपरिक मूल्यों को उजागर करना है।

प्राधिकरण संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय के माध्यम से अमीरात के अंदर और बाहर त्योहारों, प्रदर्शनियों और विरासत कार्यक्रमों का प्रबंधन और आयोजन भी करेगा।

अनुवाद - पी मिश्र.