दुबई पुलिस ने यूएई SWAT चैलेंज 2024 में मुफ्त प्रवेश की घोषणा की

दुबई, 24 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई SWAT चैलेंज 2024 की आयोजन समिति ने यूएई स्वाट चैलेंज 2024 के लिए पंजीकरण की घोषणा की, जो 3 फरवरी को अल रुवाया के ट्रेनिंग सिटी में शुरू होगा।

इस साल की चुनौती विश्व स्तरीय सामरिक टीमों को पांच मुख्य चुनौतियों - सामरिक प्रतियोगिता, आक्रमण चुनौती, अधिकारी बचाव, हाई टॉवर चुनौती और बाधा कोर्स में प्रतिस्पर्धा करते हुए प्रदर्शित करेगी। माहौल प्रतिस्पर्धा की भावना से भरपूर होने का वादा करता है।

इसके अतिरिक्त समिति ने पुष्टि किया कि यूएई SWAT चैलेंज के दर्शक कई रोमांचक साइड इवेंट का लाभ लेंगे। इनमें दुबई पुलिस के विभिन्न विभागों और दुबई पुलिस अकादमी की विशेष इकाइयों द्वारा पुलिस बैंड के प्रदर्शन के साथ एक सैन्य परेड शामिल है।

कार्यक्रम में सुरक्षा निरीक्षण विभाग द्वारा आयोजित K9 यूनिट शो, आपराधिक जांच के सामान्य विभाग द्वारा आयोजित दुबई पुलिस ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट और दुबई पुलिस माउंटेड यूनिट द्वारा एक प्रदर्शन भी शामिल है।

विजिटर्स को विभिन्न रेस्तरां द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लेने, खेल और उत्पादों और चुनौती के भागीदारों द्वारा प्रदर्शित अन्य वस्तुओं का पता लगाने का अवसर मिलेगा।

विजिटर्स "दुबई प्लैटिनम लिस्ट" वेबसाइट https://dubai.platinumlist.net/event-tickets/90634/uae-swat-challenge-2024 पर जाकर भी अपने मुफ्त टिकट का लाभ उठा सकते हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.