अल ऐन, 25 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्री डॉ. आमना बिन्त अब्दुल्ला अल दहक ने संयुक्त अरब अमीरात विश्वविद्यालय (UAEU) अल ऐन में पशु चिकित्सा के लिए पहली राष्ट्रीय वार्ता शुरू किया।
"यूएई में पशु चिकित्सा सेवाओं की क्षमताओं को बढ़ाएं" शीर्षक वाले कार्यक्रम में अपने मुख्य स्पीच में मंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सुरक्षा, जैव विविधता को बढ़ाने और क्षेत्र के लिए यूएई की प्रतिबद्धता में पशु चिकित्सा सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
डॉ. अल दहक ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, "आज हम बेहतर पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए स्थायी अवसर पैदा करने के लिए सहयोग को मजबूत करने के लिए एकत्र हुए हैं और हम यूएई को क्षेत्र के लिए एक रोल मॉडल बनाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।"
उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए पशु चिकित्सा सेवाओं के महत्व पर जोर दिया और कहा, "ये सेवाएं स्थानिक और उभरती पशु बीमारियों से निपटने, मनुष्यों, जानवरों और पर्यावरण को संबंधित स्वास्थ्य जोखिमों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।"
डॉ. अल दहक ने पशु स्वास्थ्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों का उल्लेख किया है, जिसमें कहा गया है कि लगभग 60 फीसदी मानव रोगजनक जानवरों से उत्पन्न होते हैं और 70 फीसदी से अधिक उभरती बीमारियाँ मनुष्यों और जानवरों के बीच साझा होती हैं।
उन्होंने वन हेल्थ एंड पाथवे वेटरनरी सर्विसेज (PVS) मूल्यांकन जैसी पहल के माध्यम से WHO की वैश्विक रणनीति के लिए यूएई के सहयोग पर भी प्रकाश डाला।
पिछले सालों में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्रालय ने पशु और पशु चिकित्सा क्षेत्र में एक व्यापक कानूनी ढांचा सफलतापूर्वक विकसित किया है, जिससे देश भर में एक अभिनव और अनुकूलनीय विधायी प्रणाली और प्रक्रियाओं के मानकीकृत कार्यान्वयन का विकास हुआ है।
इसके अलावा जैव सुरक्षा प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के माध्यम से पशु चिकित्सा प्रणाली का सहयोग करने के लिए उपकरण और क्षमताएं विकसित की गई हैं। यह बहु-क्षेत्रीय और बहु-स्तरीय डिजिटल उपकरण विधायी उल्लंघनों और महामारी विज्ञान और पशु कल्याण संबंधी चिंताओं पर अलर्ट भेजकर पशु स्वास्थ्य को संबोधित करता है। यह देश स्तर पर सभी संबंधित पक्षों से त्वरित प्रतिक्रिया की सुविधा प्रदान करता है।
डॉ. अल दहक ने राष्ट्रीय संवाद में कानून, स्थिरता और विनियमन पर चर्चा को "महत्वपूर्ण" बताया और पशु चिकित्सा क्षेत्र को बढ़ावा देने को मंत्रालय के लिए "प्रमुख प्राथमिकता" बताया।
उन्होंने बताया, "हम यहां पशु चिकित्सा क्षेत्र के चल रहे विकास हमारे वन्यजीवों की व्यापक सुरक्षा और वैश्विक जैव विविधता को बढ़ाने के लिए सहयोग करने के लिए हैं।"
अनुवाद - पी मिश्र.