हांगकांग, 25 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- वित्त मंत्रालय के अवर सचिव यूनिस हाजी अल खूरी ने घोषणा किया कि 2023 में मंत्रालय द्वारा बांड और सुकुक जारी करने की राशि लगभग 2 बिलियन डॉलर (एईडी7.7 बिलियन) थी।
उन्होंने कहा कि 2024 की पहली तिमाही के लिए मंत्रालय एईडी5 बिलियन मूल्य के बांड और सुकुक जारी करने की योजना बना रहा है।
हांगकांग में चल रहे एशियन फाइनेंशियल फोरम में अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) से बात करते हुए अल खूरी ने 2023 में इस्लामिक ट्रेजरी सुकुक लॉन्च की सफलता पर प्रकाश डाला। एईडी1.1 बिलियन मूल्य वाले सुकुक की मजबूत मांग रही एईडी8.3 बिलियन मूल्य की बोलियां प्राप्त हुईं और 7.6 गुना अधिक अभिदान मिला।
फोरम में मंत्रालय की भागीदारी के महत्व को संबोधित करते हुए अल खूरी ने वैश्विक वित्तीय संबंधों को बढ़ाने और आर्थिक विकास समाधानों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में योगदान देने में इसकी भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने मध्य पूर्व में हांगकांग के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में यूएई की स्थिति को रेखांकित किया, जिसमें गैर-तेल व्यापार 2022 की पहली छमाही में एईडी22.2 बिलियन तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच 2019 के समझौते का उद्देश्य अनुकूल निवेश माहौल को बढ़ावा देने वाले निवेशों को प्रोत्साहित करना और उनकी रक्षा करना है।
मंच पर वित्तीय और आर्थिक मामलों पर चर्चा करते हुए अल खूरी ने यूएई में आर्थिक विविधीकरण का सहयोग करने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने तेल पर निर्भरता कम करने और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, ज्ञान और नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने में देश की प्रगति पर जोर दिया।
अल खूरी ने वित्तीय बोझ को कम करने और ऊर्जा संक्रमण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए स्थायी वित्तपोषण पर मंत्रालय के फोकस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यूएई में सतत वित्त कार्य समूह की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो जलवायु परिवर्तन के लिए दीर्घकालिक कमजोरियों को कम करने और पर्याप्त आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल निवेश को बढ़ावा देता है।
इसके अलावा अल खूरी ने जून 2023 से प्रभावी कॉर्पोरेट लाभ कर को लागू करके राजस्व आधार का विस्तार करने के लिए मंत्रालय की पहल को साझा किया।
अनुवाद - पी मिश्र.