मानव रहित और स्वायत्त प्रणालियों को सुरक्षित करना उनकी स्थिरता सुनिश्चित करता है: अल कुवैती

अबू धाबी, 25 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई साइबर सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद हमद अल कुवैती ने मानव रहित और स्वायत्त प्रणालियों को सुरक्षित करने में साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया, जो आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर निर्भर हैं। यह उनकी स्थिरता, विकास और सुरक्षित प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं।

UMEX और SimTEX प्रदर्शनियों के मौके पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए बयान में उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम मानव रहित प्रणालियों और उन्नत प्रौद्योगिकी के केंद्र के रूप में यूएई की अग्रणी वैश्विक स्थिति को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकियों पर निर्भर डिजिटल परिवर्तन ने सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और व्यवसायों को सहयोग देने में योगदान दिया है, जिससे अधिक उन्नत और समृद्ध भविष्य की दिशा में सतत विकास को बढ़ावा मिलता है।

डॉ. अल कुवैती ने इस आयोजन में सरकार और शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यापक स्थानीय, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय भागीदारी की प्रशंसा की, जिसमें छात्रों की उपस्थिति और नई तकनीकों के बारे में जानने की उनकी उत्सुकता पर प्रकाश डाला गया, जो संस्थानों, उपयोगकर्ताओं, डेवलपर्स और डिजाइनरों विशेष रूप से मानवरहित प्रणालियों के उपयोगकर्ताओं के बीच साइबर सुरक्षा संस्कृति को बढ़ाता है।

UMEX और SimTEX प्रदर्शनियाँ यूएई के रक्षा मंत्रालय के सहयोग से अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी कंपनी (ADNEC) द्वारा आयोजित की जा रही हैं और 25 जनवरी तक चलेंगी। यह कार्यक्रम UAS (मानवरहित विमान प्रणाली) क्षेत्र में नई विकास, रुझानों और नवाचारों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

अनुवाद - पी मिश्र.