अबू धाबी, 26 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने अधिक स्थायी भविष्य प्राप्त करने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आज घोषित पहले अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस को चिह्नित करते हुए एक बयान में यूएई के शीर्ष राजनयिक ने कहा, "पनामा के सहयोग से स्वच्छ ऊर्जा पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस की घोषणा को सुविधाजनक बनाने में एक भागीदार के रूप में यूएई अधिक स्थायी भविष्य लाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला ने कहा कि यूएई न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन हासिल करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नई समाधान अपनाने के लिए अन्य देशों के साथ काम करना जारी रखेगा।
अनुवाद - पी मिश्र.