अबू धाबी, 26 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में भूस्खलन के पीड़ितों और पूर्वी जियांग्शी प्रांत में इमारत में आग के पीड़ितों के प्रति पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को संवेदना संदेश भेजा है, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग मारे गए व कई घायल हुए।
राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान ने भी चीनी राष्ट्रपति को संवेदना संदेश भेजा है।
अनुवाद - पी मिश्र.