उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल प्रदान करने पर दुबई का ध्यान अग्रणी वैश्विक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करता है: अरब हेल्थ 2024 में मकतूम बिन मोहम्मद

दुबई , 29 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के प्रथम उप शासक और यूएई के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) क्षेत्र में सबसे बड़ी स्वास्थ्य देखभाल प्रदर्शनी अरब हेल्थ के 49वें संस्करण का उद्घाटन किया।ट

कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए हिज हाइनेस शेख मकतूम ने कहा कि उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दूरदर्शी मार्गदर्शन के तहत दुबई का स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा प्रदान करके, नई तकनीकों को तैनात करके और कुशल प्रतिभा को आकर्षित करके उत्कृष्टता के अपने मानकों को और मजबूत करने के लिए तैयार है।

हिज हाइनेस शेख मकतूम ने कहा, “मजबूत सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से उच्च गुणवत्ता, रोगी-केंद्रित चिकित्सा देखभाल प्रदान करने पर दुबई के फोकस ने एक अग्रणी क्षेत्रीय और वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में इसकी प्रतिष्ठा को काफी बढ़ाया है। दुनिया की अग्रणी स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञता और संस्थानों को साथ लाकर और क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए माहौल को बढ़ावा देकर दुबई एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा गंतव्य के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना जारी रखता है। दुबई को रहने और काम करने के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक बनी हुई है।”

29 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में 3,400 से अधिक प्रदर्शक, 40 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मंडप और 180 से अधिक भाग लेने वाले देश शामिल हैं। कार्यक्रम में आने वाले विजिटर्स को नेटवर्क बनाने, अत्याधुनिक स्वास्थ्य देखभाल तकनीक और गेम-चेंजिंग स्वास्थ्य देखभाल अंतर्दृष्टि की खोज करने और सार्थक व्यावसायिक कनेक्शन बनाने का अवसर मिलता है।

हिज हाइनेस शेख मकतूम ने स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्री अब्दुल रहमान बिन मोहम्मद बिन नासिर अल ओवैस; दुबई कार्यकारी परिषद के महासचिव अब्दुल्ला अल बस्ती; अबू धाबी स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष मंसूर इब्राहिम अल मंसूरी; दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण के महानिदेशक अवध सेगर अल केटबी; दुबई हेल्थ के सीईओ डॉ. आमेर अहमद शरीफ; दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अथॉरिटी के अध्यक्ष हेलाल सईद अल मैरिज और कई वरिष्ठ अधिकारी व स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञ के साथ प्रदर्शनी का दौरा किया।

दौरे के दौरान, हिज हाइनेस ने M42, दुबई हेल्थकेयर सिटी, एमिरेट्स हेल्थ सर्विसेज, यूएई स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय, फिलिप्स और जीई हेल्थकेयर के मंडपों का दौरा किया, जहां उन्हें उनकी नई सेवाओं और उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने प्रदर्शनी में इतालवी मंडप का भी दौरा किया।

अरब हेल्थ 2024 में नौ उत्पाद क्षेत्र हैं, जिनमें चिकित्सा उपकरण और उपकरण, डिस्पोजेबल और उपभोक्ता सामान, ऑर्थोपेडिक्स और फिजियोथेरेपी, इमेजिंग और डायग्नोस्टिक्स, हेल्थकेयर और सामान्य सेवाएं, आईटी सिस्टम और समाधान, हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और संपत्ति, कल्याण और रोकथाम और हेल्थकेयर परिवर्तन शामिल हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.