अहमद बिन सईद ने 2024-2026 के लिए दुबई एकीकृत आर्थिक क्षेत्र रणनीति को मंजूरी दी

दुबई, 30 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई इंटीग्रेटेड इकोनॉमिक जोन अथॉरिटी (DIEZ) के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम ने 2024-2026 के लिए प्राधिकरण की नई रणनीति को मंजूरी दी है।

यह योजना विभिन्न श्रेणियों में निवेश के लिए एक अग्रणी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य के रूप में दुबई की स्थिति को बढ़ावा देने के लिए DIEZ के जनादेश को और मजबूत करेगी, जिससे एकीकृत आर्थिक क्षेत्रों के संबंध में अमीरात की रणनीतिक प्राथमिकताओं की प्राप्ति में योगदान मिलेगा।

2021 में स्थापित DIEZ का लक्ष्य अगले तीन सालों में अमीरात में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

प्राधिकरण दुबई आर्थिक एजेंडा D33 के साथ संरेखित एक आर्थिक रोडमैप का पालन करना चाहता है, जो स्थिरता प्राप्त करने के लिए D33 की महत्वाकांक्षी दृष्टि का सहयोग करता है, निवेश के अवसरों की एक श्रृंखला द्वारा विशेषता एक जीवंत बाजार बनाता है और विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनों और रुझानों को अपनाने में सक्षम भविष्य के लिए तैयार व्यापार-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देता है।

DIEZ का 'उद्देश्य' "व्यवसायों को सक्षम बनाने, जीवन को बेहतर बनाने और एक जीवंत अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने" की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालता है।

अहमद बिन सईद ने कहा, “DIEZ 2024-2026 रणनीति उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दृष्टिकोण को साकार करने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। यह दुबई के क्राउन प्रिंस और दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों के अनुरूप भी है। हमारा उद्देश्य ज्ञान और नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक प्रदर्शन और सतत विकास को बढ़ाना है, जो अंततः दुबई को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाने में योगदान देता है।”

DIEZ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अल जरोनी ने कहा, “DIEZ 2024-2026 रणनीति की मंजूरी हमारे प्रज्ञ नेतृत्व के दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम दुबई को दुनिया भर के निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने और वैश्विक व्यापार नेटवर्क के भीतर एक आवश्यक कड़ी के रूप में इसकी भूमिका को मजबूत करने की आकांक्षा रखते हैं।”

DIEZ तीन रणनीतिक स्तंभों उत्कृष्टता, विकास और संवर्धन पर केंद्रित है। उत्कृष्टता प्राप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए दुबई की गैर-तेल अर्थव्यवस्था में DIEZ के योगदान को मजबूत करने, अपने व्यापार पोर्टफोलियो में एक बाजार नेता के रूप में आगे बढ़ना और ग्राहकों के लिए एक उल्लेखनीय अनुभव बनाने, उनकी वृद्धि और सफलता को सक्षम करना तीन प्राथमिकताएं हैं।

विकास स्तंभ के संदर्भ में DIEZ का लक्ष्य दुबई में अगले उच्च-विकास उद्योग आर्थिक क्षेत्र का नेतृत्व करने, मूल्य श्रृंखला के साथ उच्च-मूल्य वाले व्यवसायों में निवेश करने और DIEZ को आर्थिक क्षेत्रों के क्षेत्र में एक अग्रणी वैश्विक खिलाड़ी के रूप में स्थापित करना है।

समृद्ध स्तंभ जिम्मेदार पर्यावरण, सामाजिक और शासन प्रथाओं को अपनाकर एक स्थायी भविष्य के निर्माण में योगदान देने के अलावा नए, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से DIEZ के मूल्य प्रस्ताव को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

DIEZ ने 2024-2026 की रणनीति को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कई सक्षम कारकों की पहचान की है। इनमें इसके दायरे में आने वाले आर्थिक क्षेत्रों में तालमेल विकसित करने, स्थानीय और वैश्विक स्तर पर अपने ब्रांड को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि यह मजबूत और स्थायी वित्तीय प्रदर्शन हासिल करे।

इसके अलावा ये कारक विश्व स्तरीय और स्थायी इंजीनियरिंग परियोजनाओं और सेवाओं को लागत प्रभावी ढंग से वितरित करने, सकारात्मक कार्य वातावरण में सर्वोत्तम प्रतिभाओं को आकर्षित करने, पोषित करने और संलग्न करने के लिए भी प्रदान करते हैं। यह डिजिटल परिवर्तन की विशाल क्षमता का लाभ उठाने के अतिरिक्त है।

अपनी नई रणनीति के ढांचे के भीतर DIEZ एक एकजुट टीम भावना सहित संस्थागत मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सामान्य लक्ष्यों की प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए DIEZ की प्रतिबद्धता पर आधारित है।

अनुवाद - पी मिश्र.