दुबई, 30 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई फ्यूचर फाउंडेशन (DFF) ने मानव विकास में अरब प्रतिभाओं की भूमिका का जश्न मनाने के लिए एक सत्र में दुनिया के शीर्ष इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों में से एक की मेजबानी की।
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में एसोसिएट प्रोफेसर और हाल ही में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी श्रेणी में ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड के विजेता प्रोफेसर फादेल अदीब, दुबई फ्यूचर अकादमी में सरकारी अधिकारियों और विज्ञान और इंजीनियरिंग उत्साही लोगों के साथ शामिल हुए।
सत्र में यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा शुरू की गई ग्रेट अरब माइंड्स पहल के महत्व को रेखांकित किया गया। बातचीत में इस बात की जांच की गई कि कैसे यह पहल अधिक अरब लोगों को मानव विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।
सत्र के दौरान, DFA के निदेशक डॉ. मोहम्मद कासिम द्वारा संचालित प्रोफेसर अदीब ने अरबों को विज्ञान, अनुसंधान, चिकित्सा, शिक्षा, अर्थशास्त्र और अन्य क्षेत्रों में और भी अधिक योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने ऐसी परिस्थितियाँ बनाने के महत्व को भी रेखांकित किया जहाँ अरब युवा कौशल, प्रतिभा, शिक्षा और महत्वाकांक्षा के माध्यम से एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।
दर्शकों ने प्रोफेसर अदीब के करियर के दौरान उनकी उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में सुना, जिससे उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरणा मिली।
प्रोफेसर अदीब ने वायरलेस तकनीक और वायरलेस सेंसिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए अपना ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड जीता।
अनुवाद - पी मिश्र.