मोगादिशु में शेख जायद बिन सुल्तान अस्पताल व्यापक नवीनीकरण के बाद नए चिकित्सा उपकरणों के साथ फिर से खुल गया

मोगादिशु, 2 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- मोगादिशु में शेख जायद अस्पताल को सोमालिया के प्रधानमंत्री हमजा आब्दी बर्रे और सोमालिया में यूएई के राजदूत अहमद जुमा अल रुमिथि की उपस्थिति में एक विशेष समारोह के साथ आधिकारिक तौर पर फिर से खोल दिया गया है।

व्यापक नवीनीकरण और नए चिकित्सा उपकरणों की स्थापना के बाद अस्पताल फिर से खुल गया। चिकित्सा सुविधा में आठ प्रमुख विभाग शामिल हैं: आपातकालीन विभाग, सामान्य सर्जरी, आंतरिक चिकित्सा, बाल रोग, दंत चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग, त्वचा विज्ञान, ENT और एक इमेजिंग विभाग जिसमें अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अलावा अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे उपकरण शामिल हैं।

इस अवसर पर अल रुमिथि ने दोनों देशों और लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाते हुए सोमाली लोगों को समर्थन और सहायता प्रदान करना जारी रखने और स्थिरता प्राप्त करने के उनके प्रयासों का सहयोग करने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सोमालिया के साथ सहयोग को बढ़ावा देने और इसके आर्थिक विकास और समृद्धि का सहयोग करने के लिए यूएई की उत्सुकता को भी रेखांकित किया।

वहीं, प्रधानमंत्री बर्रे ने आपसी हित के व्यापक क्षेत्रों में घनिष्ठ और गहरे द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग की प्रशंसा की और सोमालिया के सहयोग में अपने प्रयासों के लिए यूएई के प्रति आभार व्यक्त किया।

यूएई दूतावास के प्रभारी सैफ अली अल राशश ने भी सोमालिया के कई सरकारी अधिकारियों के साथ उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

शेख जायद अस्पताल मोगादिशू के कुछ चिकित्सा केंद्रों में से एक है, जो रोगियों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं और दवाएं प्रदान करता है।

अनुवाद - पी मिश्र.