'ट्रेंड्स' ने 2024 के लिए अपनी रणनीतिक योजना लॉन्च की, नए लोगो का अनावरण किया

अबू धाबी, 2 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ट्रेंड्स रिसर्च एंड एडवाइजरी ने 2024 के लिए अपनी रणनीतिक योजना लॉन्च की, जो भविष्य के लिए सार्वभौमिकता और तत्परता पर जोर देती है।

सेंटर ने अपना नया लोगो प्रकट किया, जो निरंतरता, एकीकरण, विकास, आधुनिकता, तत्परता और सार्वभौमिकता पर जोर देता है।

यह घोषणा सेंटर द्वारा अबू धाबी में अपने मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। ट्रेंड्स रिसर्च एंड एडवाइजरी के सीईओ डॉ. मोहम्मद अब्दुल्ला अल-अली ने सेक्टरों के प्रमुखों, विभागों के निदेशकों, सलाहकारों, शोधकर्ताओं और मीडिया पेशेवरों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

ट्रेंड्स की रणनीतिक योजना में नवोन्मेषी कार्यक्रम, अनुसंधान, गतिविधियाँ और आयोजन शामिल हैं, जो इसके वैश्विक दृष्टिकोण की प्रगति के साथ तालमेल रखते हैं। केंद्र संभावित अंतरराष्ट्रीय जोखिमों और चुनौतियों की निगरानी करेगा और समावेशी समाधान प्रदान करने वाले दृष्टिकोण विकसित करेगा।

2024 के लिए ट्रेंड्स योजना अमीराती युवाओं को सशक्त बनाने और नई व अनूठी पहल शुरू करके वैज्ञानिक अनुसंधान में उनकी भूमिका बढ़ाने के चार मुख्य पहलुओं पर केंद्रित है। योजना का उद्देश्य ट्रेंड्स यूथ काउंसिल की भूमिका को मजबूत करना और युवा यूएई शोधकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों और विभागों का प्रबंधन संभालने के लिए सशक्त बनाना है।

दूसरा मौजूदा वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यक्रमों में नए ट्रैक जोड़कर वैज्ञानिक अनुसंधान के दायरे का विस्तार करना है। योजना का उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ाने, वर्ष की शुरुआत में शुरू की गई परियोजनाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने, "रिसर्च कंटेंट क्रिएटर्स" प्लेटफॉर्म लॉन्च करने और नए शोध कार्यक्रम और पहल जोड़ना है।

तीसरे स्तंभ का लक्ष्य काहिरा, रबात और दुबई में अपने बाहरी कार्यालयों के माध्यम से ट्रेंड्स की अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करना है। ट्रेंड्स अधिक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, सम्मेलन और मंच आयोजित करेगा, अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी का विस्तार करेगा और नए कार्यालय खोलेगा।

चौथा पहलू मीडिया क्षेत्र है, जो ट्रेंड के दृष्टिकोण को दर्शाता है और अपनी आवाज को सार्वजनिक स्थान तक पहुंचाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेटावर्स और अन्य सहित उन्नत तकनीकों को पेश करके मीडिया संचार कार्यालय की भूमिका को मजबूत और विकसित किया जाएगा।

यह योजना ट्रेंड्स स्मार्ट लैब और एकीकृत ट्रेंड्स स्टूडियो को अपग्रेड करेगी जिसे अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार स्थापित किया गया था। "ट्रेंड्स पॉडकास्ट" सेवा को बढ़ाया जाएगा और केंद्र स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रों और मुख्यधारा के मीडिया आउटलेट्स के साथ मीडिया साझेदारी को सक्रिय करेगा।

योजना में ट्रेंड्स वेबसाइट और प्लेटफार्मों का विकास शामिल है। यह विशेष रूप से व्हाट्सएप नॉलेज प्लेटफॉर्म को संदर्भित करता है, जिसने कई अधिकारियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विश्वविद्यालय के छात्रों का ध्यान आकर्षित किया है।

डॉ. अल-अली ने कहा कि ट्रेंड्स की 2024 की योजना केंद्र की स्थापना की दसवीं वर्षगांठ के साथ मेल खाती है। केंद्र ने अपना नया लोगो लॉन्च किया, जो उसकी नई कॉर्पोरेट पहचान और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी को दर्शाता है।

अनुवाद - पी मिश्र.