दुबई, 1 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई टैक्सी कंपनी (DTC) ने दुबई एयरपोर्ट पर अपने टैक्सी बेड़े को 100 फीसदी तक विस्तारित करने की घोषणा की है, जिसमें 350 नई पर्यावरण-अनुकूल टैक्सियाँ शामिल हैं, जिससे प्रभावी रूप से इसकी एयरपोर्ट सेवा क्षमता दोगुनी हो गई है।
विस्तार का उद्देश्य दुबई के निवासियों और विजिटर्स की दैनिक गतिशीलता को बढ़ाना है और इसका श्रेय यात्रियों और विजिटर्स की बढ़ती आमद के साथ अमीरात में होने वाले कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को दिया जाता है।
एयरपोर्ट टैक्सी सेवा विशेष रूप से दुबई एयरपोर्ट और पोर्ट रशीद पर आगमन के लिए नामित है। यह यात्रियों को यूएई के भीतर किसी भी गंतव्य तक चौबीसों घंटे परिवहन प्रदान करता है। ग्राहक आसानी से इस सेवा का अनुरोध कर सकते हैं, जो यात्रियों को उनके वांछित स्थानों तक पहुंचने में सहायता करने के लिए समर्पित योग्य कर्मचारियों द्वारा समर्थित है।
नई जोड़ी गई टैक्सियों के साथ DTC इस क्षेत्र में सबसे बड़े ऑपरेटरों में से एक बन गया है, जिसके पास 5,566 वाहनों का बेड़ा है और टैक्सी क्षेत्र के भीतर बाजार हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और यह 45 फीसदी हो गई है।
दुबई टैक्सी कंपनी के सीईओ मंसूर रहमा अल फलासी ने इस बात पर जोर दिया कि एयरपोर्ट पर टैक्सियों के बेड़े को 350 से दोगुना कर 700 करने का निर्णय एक रणनीतिक कदम है जिसका उद्देश्य एयरपोर्ट पर टैक्सी सेवाओं को बढ़ावा देने और यात्राओं को 30 फीसदी तक बढ़ाना है, जिससे प्रतीक्षा समय कम हो और यात्रियों को त्वरित सेवाएं प्रदान की जा सकें। यह दुबई की परिष्कृत और सभ्य छवि को दर्शाता है, जो अपनी सेवाओं में निरंतर सुधार और विकास के लिए अमीरात की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह दुबई के एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री यातायात के कारण टैक्सियों की बढ़ती मांग के अनुरूप भी है।
उन्होंने कहा कि कंपनी दुबई एयरपोर्ट पर शानदार लिमोसिन और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित वाहनों की एक श्रृंखला पेश करती है। सभी वाहनों को दुबई टैक्सी कंपनी के नियंत्रण केंद्रों द्वारा सावधानीपूर्वक विनियमित और निगरानी की जाती है, जिससे यात्रियों के लिए परिवहन संचालन की सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित होती है।
सार्वजनिक परिवहन एजेंसी के सीईओ अहमद बेहरोजाइन ने कहा, "2024 में यात्रियों की संख्या लगभग 88 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद के साथ दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बढ़ती वृद्धि को देखते हुए RTA ने दुबई टैक्सी कंपनी को विशेष एयरपोर्ट टैक्सी सेवा प्रदाता के रूप में अतिरिक्त 350 वाहन प्लेटों से लैस करने का निर्णय लिया है।"
यह कदम दुबई एयरपोर्ट की तीव्र वृद्धि और विकास से मेल खाने के लिए कंपनी की परिचालन क्षमता को बढ़ाएगा।
दुबई टैक्सी चार मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों में फैले गतिशीलता समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। इसमें विशाल और पर्यावरण-अनुकूल टैक्सी बेड़ा, शानदार अनुभव के लिए अनुभवी ड्राइवरों द्वारा संचालित वीआईपी लिमोसिन सेवाएं, व्यापक बस सेवाएं और कॉर्पोरेट डिलीवरी सेवा शामिल हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.