शारजाह, 1 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने शारजाह में विकलांगों के लिए अल थिका क्लब द्वारा आयोजित चौथे "पश्चिम एशिया पैरा गेम्स" में अपने पदकों की संख्या को 19 गोल्ड पदक, 14 सिल्वर पदक और 19 ब्रोंज पदक को मिलाकर 52 पदक कर दिया।
इराक 17 गोल्ड पदक, 14 सिल्वर पदक और 7 ब्रोंज पदक को मिलाकर 38 पदक के साथ दूसरे स्थान पर आया।
सऊदी टीम ने 11 गोल्ड पदक, 14 सिल्वर पदक और 6 ब्रोंज को मिलाकर 31 पदक जीते। बहरीन टीम ने 18 पदक जीते, जिनमें से 7 गोल्ड पदक हैं। ओमानी टीम ने 21 पदक जीते, जिनमें से 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रोंज पदक हैं।
जॉर्डन की टीम ने 8 पदक जीते, जिसमें 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रोंज जीते। सीरियाई टीम ने 8 पदक जीते, जिसमें 4 गोल्ड, एक सिल्वर और 3 ब्रोंज जीते। कतरी टीम ने 7 रंगीन पदक जीते, जिसमें 4 सिल्वर और 3 ब्रोंज जीते और लेबनानी टीम ने एक सिल्वर पदक जीता।
अनुवाद - पी मिश्र.