अम्मान, 5 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान आज जॉर्डन की यात्रा पर अम्मान पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर महामहिम और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का महामहिम किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रिसेप्शन में हिज रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस हुसैन बिन अब्दुल्ला II; जॉर्डन के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. बिशर हानी अल खसावनेह और उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों व प्रवासी मंत्री महामहिम डॉ. अयमान अल सफादी भी शामिल थे।
हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल में हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; राष्ट्रपति न्यायालय में विशेष मामलों के सलाहकार हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नहयान; राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोच्च परिषद के महासचिव हिज हाइनेस अली बिन हम्माद अल शम्सी; उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री हिज हाइनेस डॉ. सुल्तान अहमद अल जाबेर; यूएई जवाबदेही प्राधिकरण के अध्यक्ष हिज हाइनेस हुमैद ओबैद अबू शाबास और नगर पालिका व परिवहन विभाग के अध्यक्ष हिज हाइनेस मोहम्मद अली अल शोरफा भी शामिल हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.