वर्ल्ड डिफेंस शो 2024 में अमीराती कंपनियों की मजबूत उपस्थिति देखी गई

अबू धाबी, 6 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- रविवार को रियाद में शुरू हुई रक्षा क्षेत्र की सबसे प्रमुख और विशिष्ट प्रदर्शनियों में से एक वर्ल्ड डिफेंस शो 2024 (WDS) के दूसरे संस्करण में अपनी भागीदारी में यूएई नेशनल पवेलियन यूएई निर्मित उत्पादों और सेवाओं के एक बड़े मंच के माध्यम से एक मजबूत उपस्थिति बना रहा है।

इस वर्ष "इक्विप्ड फॉर टुमारो" थीम के तहत यह संस्करण रक्षा, सुरक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में 45 देशों और 700 से अधिक विशिष्ट कंपनियों की भागीदारी का दावा करता है।

अमीरात रक्षा परिषद (EDCC) के महाप्रबंधक अनस नासेर अल ओतैबा ने रक्षा और सुरक्षा उद्योगों के विभिन्न क्षेत्रों में 20 से अधिक भाग लेने वाली अमीराती कंपनियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति की पुष्टि की, जो यूएई में निर्मित अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "यूएई नेशनल पवेलियन के माध्यम से हम अमीराती कंपनियों द्वारा प्रस्तुत उत्पादों और समाधानों की श्रृंखला को समृद्ध करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम रक्षा उद्योगों के भीतर विभिन्न क्षेत्रों की परिष्कृत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई अत्याधुनिक प्रणालियों पर विशेष जोर देते हैं। इसमें स्वायत्त प्रणाली, साइबर सुरक्षा समाधान और उन्नत तकनीकी पेशकश जैसे कई नवाचार शामिल हैं।"

दुनिया के अग्रणी उन्नत प्रौद्योगिकी और रक्षा समूहों में से एक Edge ग्रुप अपनी 17 सहायक कंपनियों के माध्यम से रक्षा उद्योग में अपनी विनिर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित किया है और 50 से अधिक उन्नत रक्षा उत्पादों और समाधानों को हवा, जमीन और समुद्री प्रणालियों में "मेड इन यूएई" लेबल के साथ प्रदर्शित किया। इसके अतिरिक्त यह इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के साथ रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र के लिए तकनीकी विकास में अपने समाधान प्रस्तुत करता है।

कैलिडस विमानन और ग्राउंड सिस्टम क्षेत्रों में अपने अग्रणी उत्पाद प्रस्तुत करता है, जिसमें उच्च प्रदर्शन वाले विमान से लेकर बहुमुखी बख्तरबंद वाहन तक शामिल हैं। इंजीनियरिंग और विनिर्माण में इसकी विशिष्ट क्षमताएं, उन्नत समाधानों के साथ वैश्विक स्तर पर सैन्य और सुरक्षा संस्थानों की जरूरतों को पूरा करती हैं।

यूएई पवेलियन में विजिटर्स को मध्य पूर्व, अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया के साथ ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में अग्रणी सैटेलाइट इंटरनेट ब्रॉडबैंड प्रदाता अल याह सैटेलाइट कम्युनिकेशंस कंपनी (Yahsat) के माध्यम से उन्नत तकनीक का उपयोग करते हुए नई उपग्रह संचार समाधानों के बारे में जानकारी दी गई।

अनुवाद - पी मिश्र.