ऑस्ट्रियाई बिशप सम्मेलन के अध्यक्ष ने डॉक्युमेंट ऑन ह्युमन फ्रेटरनिटी के महत्व पर जोर दिया

वियना, 6 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ऑस्ट्रियाई बिशप सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल क्रिस्टोफ शॉनबॉर्न ने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए अल अजहर के ग्रैंड इमाम अहमद अल तैयब और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस द्वारा 4 फरवरी, 2019 को यूएई की राजधानी अबू धाबी में हस्ताक्षर किए गए डॉक्युमेंट ऑन ह्युमन फ्रेटरनिटी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को एक साथ लाने वाले इस दस्तावेज़ को जारी करने के प्रयासों की सराहना की।

कार्डिनल शॉनबॉर्न ने डॉक्युमेंट ऑन ह्युमन फ्रेटरनिटी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर कल ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यह बात कही, जिसे ऑस्ट्रियाई बिशप सम्मेलन के विश्व धर्म आयोग द्वारा बुलाया गया था।

कार्डिनल शॉनबॉर्न ने जोर देकर कहा कि अंतरधार्मिक संवाद सह-अस्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वहीं, ऑस्ट्रिया के इस्लामिक धार्मिक समुदाय (IGGO) के प्रमुख उमित वुरल ने समाज में शांति और सुरक्षा के बुनियादी महत्व और सेतु के निर्माण और संवाद को बढ़ावा देने में धर्मों के योगदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "दस्तावेज़ एक-दूसरे के बारे में हमारी बेहतर समझ और शांति के हमारे साझा प्रयास को मजबूत करता है।"

अनुवाद - पी मिश्र.