अबू धाबी, 5 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने फोन पर बाचतीच की। बाचतीच में यूएई और संयुक्त राष्ट्र के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं विशेष रूप से दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रयासों का सहयोग को शामिल किया गया।
हिज हाइनेस और गुटेरेस ने मध्य पूर्व की स्थिति और गाजा पट्टी के घटनाक्रम पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपसी हित के कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने तत्काल युद्धविराम लाने, नागरिक जीवन की रक्षा करने और मानवीय सहायता की सुरक्षित और निरंतर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। बाचतीच में क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ने से रोकने और दो-राज्य समाधान के माध्यम से शांति की दिशा में आगे बढ़ने के प्रयासों को भी शामिल किया गया, जिसे क्षेत्र के देशों और लोगों के लिए स्थिरता, प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा देने की कुंजी के रूप में देखा जाता है।
बाचतीच के दौरान, हिज हाइनेस ने गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रयासों का सहयोग करने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अपने निवासियों की पीड़ा को कम करने और उनकी तत्काल जरूरतों को संबोधित करने के लक्ष्य पर जोर दिया। यूएई के राष्ट्रपति ने गाजा में सामने आ रहे मानवीय संकट को और बिगड़ने से रोकने के लिए दृढ़ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के महत्व पर ध्यान दिया।
महासचिव गुटेरेस ने गाजा में संयुक्त राष्ट्र की मानवीय भूमिका के लिए यूएई के दृढ़ सहयोग के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। दोनों पक्षों ने निकट पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) के प्रयासों का समर्थन करने के महत्व और फिलिस्तीनी लोगों के इस कठिन दौर के दौरान मिलकर काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
अनुवाद - पी मिश्र.