वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट प्रमुख भविष्य के परिवर्तनों, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर केंद्रित है: ऑस्ट्रियाई अधिकारी

वियना, 7 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- वियना प्रांतीय संसद और नगर परिषद के सदस्य उमर अल रावी ने मानवता के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु लचीलापन बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक प्रयासों को संरेखित करने के महत्व की पुष्टि की, जो वैश्विक चिंता बन गए हैं।

उन्होंने COP28 की अभूतपूर्व उपलब्धियों की भी प्रशंसा की, जो हाल ही में यूएई में हुई थी।

अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए अपने बयान में अल रावी ने बताया कि मौजूदा युग में व्यापक परिवर्तन और बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसके लिए राष्ट्रीय सीमाओं से परे प्रमुख मुद्दों को संबोधित करने की आवश्यकता है, जिससे लोगों के जीवन और समाज को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर काबू पाने के लिए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता होती है, जिसका कोई भी देश अकेले सामना नहीं कर सकता और समाधान नहीं ढूंढ सकता।

अल रावी वियना के गवर्नर और मेयर की ओर से दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में भाग लेंगे। अल रावी ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने, प्रमुख भविष्य के परिवर्तनों पर चर्चा करने, वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने, समाज के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने वाले अभिनव समाधानों की कल्पना करने और दुनिया भर में सद्भाव और सामाजिक सुरक्षा फैलाने में अपनी भूमिका के कारण समिट में भाग लेने के महत्व की पुष्टि की।

अल रावी ने बताया कि आगामी समिट का एजेंडा शहरी विस्तार, शिक्षा का भविष्य, विकास में तेजी, भविष्य की संभावनाएं, स्थिरता, नए वैश्विक परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर केंद्रित होगा।

उन्होंने कहा कि एआई के विकास से मानव-निर्भर नौकरी क्षेत्रों को प्रभावित किए बिना यूरोप के श्रम की कमी के मुद्दों को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विशिष्ट उद्योग जगत के लीडर्स, विशेषज्ञों, संगठनों और संस्थाओं के प्रमुखों और राज्य और सरकार के प्रमुखों के साथ शहर और नगर निगम के अधिकारियों को आमंत्रित करने में WGS की रुचि की प्रशंसा की।

उन्होंने शहरी विकास के महत्व पर भी ध्यान दिया क्योंकि दुनिया की लगभग 50 फीसदी आबादी वर्तमान में शहरों में रहती है और आंकड़ों के अनुसार अगले बीस वर्षों में यह आंकड़ा लगभग 70 फीसदी तक बढ़ जाएगा।

उन्होंने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए ऑस्ट्रियाई राजधानी के प्रयासों और 2040 तक जलवायु तटस्थता प्राप्त करने की योजना पर प्रकाश डाला।

अनुवाद - पी मिश्र.