अब्दुल्ला बिन जायद ने यूएई के अंतरिक्ष यात्रियों और MBRSC टीम का स्वागत किया

अबू धाबी, 7 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने आज यूएई के अंतरिक्ष यात्री डॉ. सुल्तान अल नेयादी, युवा राज्य मंत्री, हज्जा अल मंसूरी और मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर (MBRSC) से "जायद एम्बिशन 2" मिशन की टीम का स्वागत किया, जिसका नेतृत्व सेंटर के महानिदेशक सलेम हुमैद अलमैरिज ने किया।

बैठक के दौरान, शेख अब्दुल्ला ने अंतरिक्ष यात्रियों और MBRSC टीम की अग्रणी उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने उल्लेख किया कि उनके प्रयासों ने देश में वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि ये उपलब्धियां राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के प्रज्ञ नेतृत्व में विकास और प्रगति के लिए यूएई के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

शेख अब्दुल्ला ने मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर के रणनीतिक नेतृत्व और अंतरिक्ष यात्रियों के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के मिशन से प्राप्त मूल्यवान अनुभवों की भी प्रशंसा की और देश में वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में अंतरिक्ष अन्वेषण की भूमिका पर जोर दिया।

"जायद एम्बिशन 2" मिशन की सफलता और अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए यूएई की प्रतिबद्धता को चिह्नित करते हुए एक प्रतीकात्मक संकेत में टीम ने शेख अब्दुल्ला को विदेश मंत्रालय का लोगो भेंट किया, जिसे डॉ. अल नेयादी ने अपने ऐतिहासिक मिशन के दौरान ISS के सबसे लंबे अरब अंतरिक्ष मिशन के दौरान ले जाया था।

गर्मजोशी से स्वागत और शेख अब्दुल्ला के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए MBRSC के महानिदेशक अलमैरिज ने कहा कि बैठक "टीम के लिए अपने प्रयासों को और बढ़ाने व अंतरिक्ष विज्ञान में उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य करती है।"

अनुवाद - एस कुमार.