दुबई, 12 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सेंट्रल बैंक ऑफ यमन (CBY) के गवर्नर अहमद बिन अहमद गालेब ने वैश्विक आर्थिक और वित्तीय विकास पर चर्चा के लिए वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) को एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में रेखांकित किया।
WGS 2024 के आठवें अरब राजकोषीय फोरम के प्री-समिट दिवस पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, गालेब ने कहा कि इस कार्यक्रम में अरब अर्थव्यवस्थाओं और सुधार रणनीतियों पर ईंधन सब्सिडी के प्रभाव जैसे प्रमुख विषयों को संबोधित किया गया।
उन्होंने वैश्विक आर्थिक संभावनाओं, उनके क्षेत्रीय निहितार्थों और अरब देशों में कर सुधारों की आवश्यकता की जांच में मंच के महत्व पर जोर दिया। गालेब ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर WGS के वार्षिक फोकस की प्रशंसा की, जिसका लक्ष्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए रणनीति और योजनाएं तैयार करना है।
गालेब ने भविष्य की सरकारों की कल्पना के लिए उत्पादक वैश्विक चर्चाओं और संवादों को बढ़ावा देने में WGS 2024 की भूमिका को दोहराया। इसमें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए नई समाधान विकसित करने के लिए विश्व नेताओं, सरकारी अधिकारियों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, विचारकों और निजी क्षेत्र को एक साथ लाने के लिए सम्मेलन शामिल हैं।
WGS 2024 "शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट्स" थीम के तहत आज दुबई में शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के 4,000 से अधिक प्रतिभागियों ने 110 इंटरैक्टिव सत्रों में भाग लिया। इन सत्रों में 80 अंतर्राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरसरकारी संगठनों के 200 वक्ता शामिल हैं।
यह कार्यक्रम आठ नोबेल पुरस्कार विजेताओं की भी मेजबानी करेगा और 300 से अधिक मंत्रियों के साथ 23 मंत्रिस्तरीय बैठकों के लिए एक मंच प्रदान करेगा। चुनिंदा ज्ञान भागीदारों के सहयोग से समिट महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रथाओं और रुझानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 25 से अधिक रणनीतिक रिपोर्ट लॉन्च करेगा।
अनुवाद - पी मिश्र.