दुबई, 12 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने तेजी से विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में अरब क्षेत्र के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनुमान लगाया कि मध्य पूर्व क्षेत्र की कुल GDP वृद्धि इस साल 2.9 फीसदी तक पहुंच जाएगी, जो 2023 के आंकड़ों को पार कर जाएगी।
WGS 2024 के आठवें अरब राजकोषीय फोरम के प्री-समिट दिवस पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, जॉर्जीवा ने अरब दुनिया और IMF के बीच स्थायी साझेदारी पर जोर दिया।
मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद जॉर्जीवा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के लचीलेपन का हवाला देते हुए आर्थिक पूर्वानुमानों पर अधिक विश्वास व्यक्त किया।
IMF अधिकारी ने 2024 के लिए वैश्विक मुद्रास्फीति दर में गिरावट का भी अनुमान लगाया, जबकि इस बात पर जोर दिया कि मध्यम अवधि की वैश्विक विकास संभावनाएं 3.8 फीसदी के ऐतिहासिक औसत की तुलना में लगभग 3 फीसदी बनी हुई हैं।
WGS 2024 "शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट्स" थीम के तहात आज दुबई में शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के 4,000 से अधिक प्रतिभागियों ने 110 इंटरैक्टिव सत्रों में भाग लिया। इन सत्रों में 80 अंतर्राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरसरकारी संगठनों के 200 वक्ता शामिल हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.