दुबई, 12 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यमनी वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. नासिर सालेह एल-हरबी ने वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) 2024 को राष्ट्रों के लिए अमूल्य अंतर्दृष्टि और ज्ञान का आदान-प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया है।
WGS 2024 के आठवें अरब राजकोषीय फोरम के पूर्व-समिट सम्मेलन के दिन अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) से बात करते हुए एल-हरबी ने अरब देशों के बीच आर्थिक, वाणिज्यिक और व्यापक एकीकरण को बढ़ावा देने में WGS की भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने रेखांकित किया कि अरब राजकोषीय मंच वित्तीय नीतियों को मजबूत करने के लिए अरब सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों और सुधारों को प्रदर्शित करने पर केंद्रित है। एल-हरबी ने अपने चल रहे आर्थिक और वित्तीय विकास को प्रदर्शित करने के लिए मंच में यमन की भागीदारी को भी रेखांकित किया।
अनुवाद - पी मिश्र.