WGS 2024 के दौरान फ्रांस ने नवीकरणीय ऊर्जा, AI में अपने अनुभवों का प्रदर्शन किया

पेरिस, 12 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- फ्रांस वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) 2024 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो आज दुबई में शुरू हुआ, जिसमें व्यापार, उद्योग, निवेश और अर्थशास्त्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों, निर्णय निर्माताओं, विचारकों और विशेषज्ञों को साथ लाया गया।

समिट की गतिशील चर्चाओं के दौरान, फ्रांस का लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों में अपने विविध अनुभवों को उजागर करना है, जिससे अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में इस कार्यक्रम का लाभ उठाया जा सके। निजी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में आर्थिक नीतियों का अनावरण करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने और उद्यमशीलता प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए इसके प्रोत्साहन, नियामक ढांचे और आशाजनक अवसरों को उजागर करना शामिल है।

फ्रांस द्वारा जिन प्रमुख विषयों पर प्रकाश डाला गया उनमें 2035 तक नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को दोगुना करना और 2050 तक सौर और विंड ऊर्जा में कार्बन तटस्थता प्राप्त करना जैसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य शामिल हैं।

फ्रांसीसी सरकार 2035 तक नवीकरणीय बिजली उत्पादन को 140 से 175 गीगावाट तक बढ़ाने के लिए सौर, विंड और पनबिजली परियोजनाओं के लिए नीलामी आयोजित कर रही है, जो पिछले साल 63.5 गीगावाट थी। इसके अतिरिक्त फ्रांस बायोगैस, सिंथेटिक ईंधन और हाइड्रोजन का उपयोग बढ़ाना चाहता है।

फ्रांस ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने और घरों को अधिक ऊर्जा-कुशल बनाने के लिए उनका नवीनीकरण करने की भी योजना बनाई है। फ्रांस कुल 50.5 गीगावाट की महत्वपूर्ण मात्रा में नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करता है, जो जर्मनी और इटली के बाद यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में तीसरे स्थान पर है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर समिट की चर्चा के दौरान, फ्रांस इस क्षेत्र में AI मॉडल का आविष्कार करने में एक यूरोपीय लीडर के रूप में अपने अनुभव प्रस्तुत कर रहा है, जिसमें सरकार नवाचार को बढ़ावा देने और क्षेत्र को विनियमित करने के लिए सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र की संस्थाओं का सहयोग कर रही है।

इसके अतिरिक्त पेरिस का लक्ष्य AI पर एक वैश्विक ढांचा स्थापित करना है, जिसे ग्रुप ऑफ सेवन (G7) और आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के माध्यम से इसे हासिल करने की उम्मीद है, जिसके महासचिव दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में भाग लेते हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.